{"_id":"62436db3e38f1661b36f75fa","slug":"accused-s-bail-plea-rejected-in-inso-chief-s-murder-case-chandigarh-news-pkl446086197","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसो के प्रधान की हत्या मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसो के प्रधान की हत्या मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन (इनसो) के प्रधान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी राहुल मांडा की जिला अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। मंगलवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह निर्णय लिया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने अपने मुवक्किल को गलत तरीके से मामले में फंसाए जाने की बात कही, वहीं सरकारी वकील ने इसे निराधार ठहराते हुए आरोपी की जमानत याचिका खारिज करने की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
बता दें कि मार्च 2019 में सेक्टर-49 स्थित फ्लैट में इनसो के तत्कालीन प्रधान विशाल छिल्लर ने एक पार्टी आयोजित की थी। यह पार्टी उसके हरियाणा पुलिस में चयनित हो जाने की खुशी में आयोजित हुई थी। इस पार्टी में विशाल के अलावा उसके दोस्त आशीष चहल, पंकज धीमान और मेघल भी मौजूद थे। आरोपियों ने दूसरे दिन सुबह वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब सवा सात बजे सफेद रंग की आई-20 कार से आए लगभग 6-7 हमलावरों ने सो रहे युवकों पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। इसी बीच एक आरोपी ने विशाल पर गोली चला दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को पीजीआई और जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। इस दौरान हरियाणा के रेवाड़ी निवासी विशाल छिल्लर (22) की मौत हो गई। घायलों की पहचान जींद निवासी पंकज (22), उत्तराखंड निवासी मेघल जसवाल (23) और सोनीपत निवासी आशीष के रूप में हुई थी।