{"_id":"5fb6d0198ebc3e9bd266ee26","slug":"accused-of-shooting-at-tick-talk-star-for-killing-jalandhar-s-property-dealer-chandigarh-news-pkl3945471109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर के प्रॉपर्टी डीलर को मारने के फिराक में थे टिक टॉक स्टार पर गोली चलाने वाले आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के प्रॉपर्टी डीलर को मारने के फिराक में थे टिक टॉक स्टार पर गोली चलाने वाले आरोपी
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित एसको पब बार के बाहर टिकटॉक स्टार को गोली मारने के आरोपी गैंगस्टर सागर न्यूट्रॉन और सुखदीप उर्फ सुक्खी की निशानदेही पर पुलिस ने चार तमंचे, दो मैगजीन और छह कारतूस बरामद किए हैं। इन आरोपियों ने हथियारों को कैंबवाला स्थित जंगल एरिया में छिपा रखा था।
पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में खुलासा किया कि पंजाब जेल में बंद कुख्यात अपराधी बग्गा खान और दलबीर सिंह उर्फ बीरा ने जालंधर के प्रॉपर्टी डीलर शशि शर्मा को मारने का काम सौंपा था। ये हथियार भी उसने ही मुहैया करवाए थे। उन्होंने घर की रेकी भी की, लेकिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के कारण शशि शर्मा को मारने में सफल नहीं हो सके थे। शशि शर्मा पर 2018 में भी कुछ लोगों ने हमला किया था, लेकिन वह बच गए थे।
पुलिस को बताया कि सागर न्यूट्रान ने कैंबवाला गांव के पास जंगल क्षेत्र में हथियारों को छुपा दिया था। शुक्रवार को उक्त दोनों आरोपियों का रिमांड खत्म होने के बाद जिला अदालत में पेश किया जाएगा। वारदात के बाद से सेक्टर-3 थाना पुलिस आरोपी गैंगस्टर सागर न्यूट्रॉन, सुखदीप उर्फ सुक्खी, मोविश बैंस और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर चुकी है। मोविश बैंस को न्यायिक हिरासत और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। आरोपियों से पुलिस पहले भी एक तमंचा और कारतूस बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
यह है मामला
11 अक्तूबर की रात जीरकपुर की प्रीत कॉलोनी निवासी टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर सेक्टर-9 स्थित एसको पब बार में आया था। क्लब में डांसिंग फ्लोर पर नाचने के दौरान नोट लुटाने को लेकर मोविश से नोकझोंक हो गई। इसी बीच सौरव को थप्पड़ मारने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। सौरव देर रात क्लब के बाहर आकर किसी से फोन पर बात कर रहा था, तभी उस पर गोलियां बरसा दी गईं। एक गोली सौरव के जांघ में लगने पर वह जमीन पर गिर पड़ा। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने लुधियाना निवासी आरोपी सागर, मोविश, सुखदीप समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।