फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of raping a teenager after giving her intoxicants

Chandigarh News: नशीला पदार्थ पिलाकर किशारी से दुष्कर्म का आरोप

Sun, 29 Jun 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a teenager after giving her intoxicants
मोहाली। सोहाना थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता सात माह से एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में चाय बनाने का काम कर रही थी। किशोरी ने आरोप लगाया कि एक ठेकेदार उसी दफ्तर में चाय पीने आता था। 16 जून को ठेकेदार ने किशोरी बताया कि उसे कुछ घरेलू काम करवाना है। उसने उसे इसके लिए रुपये देने की भी बात कही। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घर पहुंचने पर आरोपी ने उसे पानी दिया। उसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था। होश आने पर उसे पता चला कि उसके साथ संबंध बनाया गया है।इसके बाद ठेकेदार उसे घर से कुछ दूरी पर छोड़कर चला गया। किशोरी के माता-पिता शाम छह बजे घर आए तो उन्होंने अपनी बेटी को परेशान बैठा देखा। पूछने पर लड़की ने आपबीती बताई। परिवार बेटी को अस्पताल ले गया। इस पर डॉक्टर ने संबंधित पुलिस स्टेशन को सारी घटना के बारे में जानकारी दी। सोहाना पुलिस स्टेशन के एसएचओ अमनदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed