फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of kidnap arrested with associate in Moga of Punjab

मोगा: होटल मालिक के बेटे को अगवा करने वाला मास्टरमाइंड ड्राइवर साथी संग गिरफ्तार

Fri, 04 Dec 2020 06:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Dec 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnap arrested with associate in Moga of Punjab
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मोगा थाना सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लुधियाना के एक होटल मालिक के बच्चे को अगवा करने वाले मास्टरमाइंड ड्राइवर को उसके साथी समेत गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि मुख्य आरोपी ड्राइवर हरजिंदर पाल सिंह निवासी गांव झोटियां वाली और उसका साथी सुखदेव सिंह सुक्खा निवासी अरनी वाला (फाजिल्का) को थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार को सुबह सूचना के आधार पर गांव जोगेवाला के बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


दोनों आरोपी मोगा से फरार होने की फिराक में थे। अब तक इस मामले में कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें लुधियाना पुलिस पहले ही ड्राइवर हरजिंदर पाल सिंह के साथी पूर्व सरपंच रछपाल सिंह को गिरफ्तार कर उससे असलाह भी बरामद कर चुकी है। अभी मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। एसएसपी के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। 
विज्ञापन



बता दें कि बीते दिनों लुधियाना के होटल कारोबारी पंकज गुप्ता के ड्राइवर हरजिंदर पाल सिंह ने कुछ साथियों के साथ योजना बनाकर उनके बेटे को अगवा कर लिया था। इस दौरान आरोपियों ने पंकज गुप्ता को फोन कर चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने बदमाशों के नंबर ट्रेसिंग पर लगाए तो आरोपियों की लोकेशन मोगा में मिली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर उन पर दबाव बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के दबाव में आकर आरोपियों ने बच्चे को पोलो कार में मोगा के गांव डगरू के पास रेलवे फाटक पर छोड़ दिया था। पुलिस ने बच्चे को सही सलामत बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया और फिर पुलिस आरोपियों को दबोचने में जुट गई थी। जिसके चलते पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार को सुबह वारदात को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड ड्राइवर हरजिंदर पाल सिंह और उसके साथी सुखदेव सिंह सुक्खा को काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed