{"_id":"62154e94da0fcc5ba71e3149","slug":"accused-of-chasing-bank-worker-girl-arrested-from-rajasthan-chandigarh-news-pkl4428189101","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का पीछा और परेशान करने वाला 54 वर्षीय आरोपी राजास्थान से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का पीछा और परेशान करने वाला 54 वर्षीय आरोपी राजास्थान से गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बैंक कर्मचारी 25 वर्षीय युवती का पीछा व परेशान करने के आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसका एक दिन का रिमांड हासिल किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 16 फरवरी को केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के भाई को फोन कर शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने और बहन पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। आरोपी की पहचान सेक्टर-34 निवासी सुधीप अग्रवाल (54) के रूप में हुुई है।
सेक्टर-34 थाना प्रभारी ने बताया कि सुधीप कुमार छह महीने से युवती का पीछा कर परेशान कर रहा था। पीड़िता सेक्टर-32 के एक बैंक में कर्मचारी है। पिछले वर्ष भी पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन आरोपी ने लिखित में मांगी मांग ली थी।
विज्ञापन
उसने 14 फरवरी को फिर युवती को परेशान करने के लिए पीछा किया। वह फोन कर भी परेशान कर रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी शादीशुदा है। आरोपी ने पीड़िता के भाई से कहा कि यदि शिकायत वापस नहीं ली तो वह उसे जान से मार देगा और उसकी बहन पर तेजाब फेंक देगा। पुलिस ने मामले में धमकी व अन्य धाराएं जोड़ दी हैं। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुधीप का राजस्थान में माइनिंग का कारोबार है।