फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused Felt Guilty for Stone Pelting on Nankana Sahib, Pakistan

श्री ननकाना साहिब पर पथराव के लिए मुसलमानों को भड़काने के आरोपी ने मांगी माफी, कहा...

Mon, 06 Jan 2020 09:57 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 06 Jan 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Accused Felt Guilty for Stone Pelting on Nankana Sahib, Pakistan
श्री ननकाना साहिब के बाहर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में पत्थरबाजी करवाने के आरोपी इमरान अली ने एक वीडियो संदेश में माफी मांगी है। उन्होंने इस घटना के लिए सिख भाईचारे से माफी मांगी और कहा कि वह जज्बात में बहकर सिख कौम और गुरुद्वारा साहिब के बारे में बहुत कुछ कह गया। उसका इरादा गुरुद्वारा साहिब का घेराव करने और पत्थरबाजी करने का न था, न है। उसकी बातों से किसी का दिल दुखी हुआ हो तो वह माफी मांगता है। सिख हमारे भाई थे, हैं और इंशाअल्लाह रहेंगे। सिखों की इज्जत जैसे पहले करते थे, अब भी करेंगे।
विज्ञापन


सिख लड़की के धर्म परिवर्तन और जबरन निकाह करवाने का मामला
गौरतलब है कि शुक्रवार को पाकिस्तान में स्थानीय मुसलमानों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश अस्थान गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार पर खूब पत्थर मारे। मुख्य गेट के बाहर खड़े होकर गुरुद्वारा साहिब के भीतर भी पत्थर फेंके गए। साथ ही गुरुद्वारा ननकाना साहिब का नाम बदलने की धमकियां भी दी गईं। विवाद दो महीने पहले सिख लड़की जगजीत कौर का जब्री धर्म परिवर्तन करवाकर मुसलमान युवक से शादी करवाने से जुड़ा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जगजीत कौर उर्फ आयशा के साथ शादी करने वाले मोहम्मद एहसान के भाई मोहम्मद इमरान के साथ आए मुसलमानों ने गुरुद्वारा साहिब को घेर लिया। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रवेश द्वारा के बाहर बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के आसपास की दुकानें बंद हो गईं। जिस समय यह घटना हुई, उस समय सिख संगत गुरुद्वारा साहिब में मौजूद थी। संगत तब तक भीतर ही बैठी रही, जब तक भीड़ मुख्य प्रवेश द्वार से पीछे नहीं हटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां और बहन से मारपीट करने आरोप लगाए

जगजीत कौर के साथ शादी करने वाले मोहम्मद एहसान के भाई मोहम्मद इमरान ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जगजीत कौर ने इस्लाम कबूल किया था। उसके छोटे भाई मोहम्मद एहसान के साथ मुस्लिम रीति रिवाजों के अनुसार शादी की है। केस अदालत में चल रहा है। नौ जनवरी को केस की तारीख थी।

लाहौर हाईकोर्ट के जज ने जगजीत कौर से जिरह करनी थी कि वह अपने पति के घर जाना चाहती है, या अपने मायके। इससे पहले ही शुक्रवार सुबह श्री ननकाना साहिब के एसएचओ तसव्वर मनीर भारी पुलिस बल के साथ उनके घर आए और उनके भाई एहसान के साथ-साथ उसके चाचा और उनके बेटों को घर से उठाकर ले गए। एसएचओ ने उनकी मां व बहन के पेट पर कई वार किए, जिससे वह जख्मी हो गई।

डीसी और गवर्नर सरवर पर भी आरोप लगाए
मोहम्मद इमरान ने आरोप लगाया कि डीसी ननकाना साहिब राजा मंसूर भी इस साजिश में शामिल हैं। राजा मंसूर उनके परिवार पर जुल्म करता रहा है। उन पर दबाव डालता रहा है कि जगजीत कौर को तलाक दिया जाए, ताकि उसे सिखों को वापस किया जा सके।

एहसान के भाई ने एक वीडियो संदेश में आरोप लगाया कि पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर चौधरी सरवर भी उनके परिवार पर जुल्म करवाता रहा है। सियासी लोगों ने  परिवार परलड़की को तलाक देने के लिए कई बार दबाव डाला। उनके परिवार ने सियासी दबाव की परवाह नहीं की तो पुलिस ने शुक्रवार को उनके घर में छापामारी की। इस दौरान घर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

एहसान के भाई ने ननकाना साहिब के डीसी को चेतावनी दी कि वह सिख न बने, मुस्लिम बने। इस्लाम कल भी जिंदा है, आज भी जिंदा है। बाद में एहसान के भाई ने स्थानीय लोगों के साथ बदला लेंगे, हम चीर देंगे के नारे लगाए। इस घटना के बाद से जगजीत कौर का परिवार और स्थानीय सिख परिवार दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed