फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused came to demand 40 lakhs lent at gunpoint, case

Chandigarh News: बंदूक के बल पर उधार दिए 40 लाख मांगने आया आरोपी, केस

Sat, 08 Jul 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accused came to demand 40 lakhs lent at gunpoint, case
नयागांव। कांसल में बंदूक के दम पर उधार दिए 40 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी जानकारी में पीड़िता आशा दागा (82) वासी कांसल ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में डायरेक्टर है। हर रोज की तरह वह घर में खाना खा रही थी कि तभी शाम के करीब साढ़े सात बजे एक व्यक्ति उनके घर के अंदर आया जिसके हाथ में बंदूक थी। उसने उनके नौकर लखन वासी बिहार के माथे पर बंदूक रखकर पीड़िता से 40 लाख रुपये मांगे और कहा कि उसके पोते ने यह पैसे नीरज तिवारी से लिए थे। एक महीने से वह दी गई रकम को न वापस कर रहा है और न ही फोन उठाता था। अब वह उन्हें मिला तो उसने बताया कि पैसे आपके पास घर में रखी अलमारी में पड़े हैं। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से अलमारी की चाबी ली और अलमारी में पड़ा काले रंग का बैग निकालकर ले गया। जाते-जाते धमकी दी कि वह कल फिर बाकी पैसे लेने आएगा। पीड़िता ने हुलिया बताते हुए कहा कि आरोपी ने सिर पर कपड़ा बांधा हुआ था और दाढ़ी रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed