फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused arrested in car theft case

Chandigarh News: कार चोरी के मामले में आरोपी काबू

Sat, 12 Aug 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in car theft case
चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को दो दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-42 के परवेज गर्ग के घर से उनकी मारुति इग्निस कार और 1.17 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई थी। कैश में इंग्लैंड, कैनेडा, यूएसए और मलेशिया की करंसी भी शामिल थी। वहीं सोने और चांदी के गहने भी चोरी हुए थे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने उनके ड्राइवर वीरू उर्फ अजय (39) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुरादाबाद, यूपी का रहने वाला है। चंडीगढ़ पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए उसके गांव पहुंची, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। पुलिस ने फिर उसकी कॉल डिटेल और लोकेशन निकाली, जिससे पता चला कि वह लखनऊ के नजदीक किसी गांव में है। पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed