फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused arrested after 14 years in murder case

हत्या के मामले में 14 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested after 14 years in murder case
चंडीगढ़। वर्ष 1999 में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कालोनी नंबर चार में करंट लगाकर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में दोषी भगोड़े आरोपी को सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार की अगुवाई में 14 साल बाद दोबारा आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी डेराबस्सी की गुलमोहर सिटी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा है। बुधवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने कालोनी नंबर-4 निवासी अवधेश कुमार की शिकायत पर छह आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302, 342, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया था। शिकायत में बताया गया था कि कालोनी नंबर निवासी उपेंद्र सिंह की छाती और मुंह पर अशोक कुमार, प्रमोद शर्मा, सुंदरिका, प्रसाद, संगेश्वर व हरि लाल ने डंडों से हमला करने के बाद इलेक्ट्रिक करंट लगाया था। लहूलुहान हालत में अवधेश ने उपेंद्र को जीएमसीएच-32 के पहुंचाया था, जहां डाक्टरों ने उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

शिकायत पर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। केस के ट्रायल के दौरान वर्ष 2002 में उक्त आरोपियों को कोर्ट ने 7-7 साल की सजा के अलावा जुर्माना भी लगाया था। साढ़े तीन साल सजा काटने के बाद डेराबसी के गुलमोहर सोसाइटी निवासी दोषी प्रमोद शर्मा ने सजा सस्पेंड करने के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की। इसके बाद अदालत से उसे जमानत मिल गई। जब अदालत ने अपील खारिज कर दी तो आरोपी पेश नहीं हुआ। पुलिस को वर्ष 2006 से आरोपी प्रमोद की तलाश थी। मंगलवार को डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार की अगुवाई में एएसआई कुलदीप सिंह व उनकी टीम ने उसे दोबारा से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed