{"_id":"57fd2d434f1c1b675228fa2a","slug":"according-to-the-dc-revised-plan-the-new-market-will-be-made","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीसी के रिवाइज्ड प्लान के मुताबिक बनेगी नई मंडी, बनेंगी 139 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी के रिवाइज्ड प्लान के मुताबिक बनेगी नई मंडी, बनेंगी 139 दुकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
डीसी के रिवाइज्ड प्लान के मुताबिक बनेगी नई मंडी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-39 की नई मंडी डीसी के सुझाव पर तैयार किए गए रिवाज्इड प्लान के अनुसार ही तैयार होगी। प्रशासन ने इस प्लान को मंजूर कर दिया है। जिसके तहत अब सब्जी और फल की 92 की बजाय 139 शोरूमों (शाप कम फ्लैट्स ) का निर्माण होगा और ग्रेन आढ़तियों के लिए 82 की जगह सिर्फ 35 एससीएफ का निर्माण किया जाएगा।
मालूम हो कि अगस्त माह में डीसी के इस नए प्लान पर वित्त सचिव ने आपत्ति दर्ज कर दी थी। जिसके बाद वित्त सचिव और डीसी के बीच तनातनी पैदा हो गई थी। लेकिन प्रशासन ने भी डीसी के नए प्लान को मंजूरी दी है। नए प्रशासक को विश्वास में लेकर नए प्लान को मंजूरी मिली है। जबकि वित्त सचिव सर्वजीत सिंह चाहते थे कि जो पुराना प्लान हाईकोर्ट में दिया हुआ है उसी के अनुसार दुकानों का निर्माण किया जाए। इसके तहत ग्रेन मार्केट के लिए 82 और सब्जी मंडी के आढ़तियों के लिए 92 एससीएफ बनाने की योजना थी।
डीसी ने क्यों बदला प्लान
पूर्व डीसी ने बिना सर्वे किए मंडी का ले आउट प्लान बनाया था। प्लान केा हाईकोर्ट में दाखिल कर दिया गया, जिसके तहत ग्रेन के लिए 82 एससीओ निर्माण की व्यवस्था की गई। जबकि ग्रेन का काम करने वाले मंडी में सिर्फ दो दर्जन ही लाइसेंस धारक है। इसलिए डीसी अजीत बाला जी जोशी ने नया प्लान तैयार किया, जिसमे ग्रेन की दुकानों की संख्या 82 से कम करके 35 कर दी गई है।

व्यापारियों का भी डीसी को मिला समर्थन
डीसी के रिवाइज्ड प्लान के मुताबिक बनेगी नई मंडी
- फोटो : File Photo
नए प्लान के लिए डीसी को मंडी के व्यापारियों का भी समर्थन मिला है। व्यापारी भी यही चाहते हैं कि ग्रेन की दुकानों का कम निर्माण हो और सब्जी और फल आढ़तियों के लिए ज्यादा शाप्स बनें। डीसी ने इसके लिए सेक्टर-26 के सत्संग भवन में बैठक कर व्यापारियों की राय भी ली थी।
दो साल लग जाएंगे पूरा तरह मंडी शिफ्ट होने में
मार्केट कमेटी के अनुसार सेक्टर-26 से सेक्टर-39 में मंडी शिफ्ट होने में अभी दो साल लग जाएंगे। अभी यहां पर सब्जी के शेड का निर्माण हुआ है जबकि फल और ग्रेन के लिए शेड का निर्माण कार्य शुरू होना है।
अभी तक प्रशासन ने पंजाब की पॉलिसी के आधार पर ही ग्रेन और सब्जी- फल आढ़तियों को सेक्टर-39 मंडी में एससीएफ साइट्स के लिए जमीन अलाट करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नीति के तहत 50 प्रतिशत साइट वर्तमान में काम कर रहे आढ़तियों को रिजर्व प्राइस तय करके दी जाएगी, जबकि बाकी 50 प्रतिशत साइट की नीलामी की जाएगी। जिसके तहत नए आढ़तियों को भी काम करने का मौका मिलेगा।
अब नए प्लान के अनुसार ही सेक्टर-39 मंडी में एससीएफ का निर्माण किया जाएगा, जिसके तहत सब्जी और फल के लिए 139 और ग्रेन आढ़तियों के लिए 35 शाप्स का निर्माण होगा। मंडी के व्यापारी भी यही चाहते हैं। साइट्स अलाटमेंट के लिए प्रशासन पालिसी तय करने वाला है। -रामवीर भट्टी, चेयरमैन, मार्केट कमेटी