{"_id":"663aec010978d3deae0484a9","slug":"accident-in-kiratpur-sahib-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कीरतपुर साहिब में टिप्पर और ट्रक आपस में टकराए, मनाली मुख्य मार्ग पर सुबह हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कीरतपुर साहिब में टिप्पर और ट्रक आपस में टकराए, मनाली मुख्य मार्ग पर सुबह हुआ हादसा
Wed, 08 May 2024 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 08 May 2024 11:40 AM IST
सार
ड्राइवर ने बताया कि टिप्पर की ब्रेक फेल हो गई है लेकिन असली कारण पता नहीं चल पाया है। नहर पर रेलिंग के कारण ट्रक तथा टिप्पर नहर में गिरने से बच गए जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
कीरतपुर साहिब में हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
कीरतपुर साहिब में मनाली मुख्य मार्ग पर भाखड़ा नहर के पुल पर दो गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिससे आवजाही प्रभावित हो गई। काफी देर तक गलत दिशा से वाहनों को भेजा गया। हादसा बुधवार सुबह 6:30 बजे हुआ। एक टिप्पर चालक जब भाखड़ा नहर के पुल पर पहुंचा तो इसी दिशा में जा रही एक गाड़ी से टकरा गया।
ड्राइवर ने बताया कि टिप्पर की ब्रेक फेल हो गई है लेकिन असली कारण पता नहीं चल पाया है। नहर पर रेलिंग के कारण ट्रक तथा टिप्पर नहर में गिरने से बच गए जिससे बड़ा हादसा टल गया। पहले यह रेलिंग लोहे की थी फिर एक बड़े हादसे के बाद इस रेलिंग को सीमेंट की बनाया गया है। इस हादसे के कारण मनाली मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। कई स्कूल बसों को भी गलत दिशा से भेजा गया।