{"_id":"5fcb1ad18ebc3ecfd30b25df","slug":"accident-at-kundli-border-two-died-including-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : धरने पर बैठे किसानों की ट्रॉली को कार ने मारी टक्कर, एक किसान सहित दो की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : धरने पर बैठे किसानों की ट्रॉली को कार ने मारी टक्कर, एक किसान सहित दो की जान गई
Sat, 05 Dec 2020 10:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में कुंडली बॉर्डर पर जमे किसानों की एक ट्राली को रात के एक इको ने टक्कर मार दी। हादसे में इको के चालक और ट्राली में सो रहे एक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। वहीं टक्कर लगने की आवाज से आसपास के दूसरे किसान मौके पर पहुंचे। इको वैन के परखच्चे उड़ गए और उसे चला रहे चालक ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। किसानों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी तक शवों की पहचान नही हो पाई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे किसानों ने बताया कि उन्हें टक्कर लगने की जोरदार आवाज आई तो वे भागे-भागे पहुंचे। टक्कर लगने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। थाना कुंडली प्रभारी रवि ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन