फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident at airport road in mohali, wine truck collied

एयरपोर्ट रोड पर वाइन से भरा ट्रक टकराया, सड़क पर गिरी शराब

Sun, 05 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 05 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
accident at airport road in mohali, wine truck collied
एयरपोर्ट रोड पर वाइन से भरा ट्रक टकराया - फोटो : अमर उजाला
200 फुट चौड़ी एयरपोर्ट रोड पर शनिवार रात वाइन से भरा एक ट्रक लाइटों से खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर अंदर फंस गया। राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। घायल चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे फेज-6 अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर उसके आसपास सिक्योरिटी लगा दी है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात करीब दस बजे हुआ। वाइन से भरा ट्रक खरड़ की तरफ से जीरकपुर जा रहा था। जैसे ही वह राधा स्वामी चौक पर पहुंचा तो आगे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक का शीशा टूटकर गिर गया और चालक उसमें फंस गया।
विज्ञापन


वहां से बाइक पर गुजर रहे दो लड़कों ने अन्य राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही वाइन से भरे ट्रक को कब्जे में लिया। इस दौरान वाइन से भरे ट्रक की ज्यादातर बोतलें टूट गई थी। इससे सड़क पर शराब बिखर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू ने मारुति को मारी टक्कर, परिवार कार में फंसा

accident at airport road in mohali, wine truck collied
बीएमडब्ल्यू ने मारुति को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह एक बीएमडब्ल्यू कार ने लांडरां-बनूड़ रोड पर मारुति कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मारुति का पिछला पहिया टूटकर अलग हो गया और कार फोल्ड हो गई। हादसे के बाद कार में सवार परिवार अंदर फंस गया।

कार चला रहा रविंदर सिंह निवासी बनूड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं, कार चालक की पत्नी मनप्रीत व बेटे जसनूर की टांगों में फ्रैक्चर आया हैं। सोहाना थाने की पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही बीएमडब्ल्यू मालिक परमजीत सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, मारुति चालक अपने परिवार सहित चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच से दवा लेकर बनूड़ जा रहा था। जैसे ही वह लांडरां के पास पहुंचे तो पीछे से बीएमडब्ल्यू ने मारुति में टक्कर मार दी। इसके बाद कार फोल्ड हो गई।

इस दौरान बीएमडब्ल्यू चालक मौके से फरार हो गया। जबकि कार में सवार लोगों को बड़ी मुश्किल से निकाला गया। गंभीर हालत में बनूड़ निवासी रविंदर सिंह को पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जबकि घायल की पत्नी व बच्चे की टांग में फ्रैक्चर आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed