फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abu Dhabi flight could not land at Chandigarh airport, diverted to Delhi

Chandigarh News: अबू धाबी की फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी, दिल्ली डायवर्ट

Sun, 05 Jan 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Abu Dhabi flight could not land at Chandigarh airport, diverted to Delhi
चंडीगढ़। घनी धुंध के चलते अबू धाबी से चंडीगढ़ आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। यह फ्लाइट देर रात 2.35 बजे लैंड करती है। शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक दृश्यता 50 से 70 मीटर होने से यह फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। इस फ्लाइट को डायवर्ट कर दिल्ली भेजा गया। इसके अलावा सुबह 5.45 बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट्स लैंड नहीं हो सकी। इसकी सुबह 11.12 बजे लैंडिंग हुई। चंडीगढ़ से दिन की पहली उड़ान एयर इंडिया की दिल्ली के लिए सात बजे है, लेकिन यह 10.50 बजे उड़ान भर सकी। कुछ एयरलाइंस ने शनिवार की कई उड़ानों को रद्द कर दिया, जबकि कुछ उड़ानें लेट रहीं। बता दें कि रविवार को रनवे रिपेयर करने के चलते सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 बजे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन




धुंध के चलते इंडिगो एयरलाइंस की शनिवार को तीन उड़ानें रद्द रहीं। इनमें फ्लाइट संख्या 6ई2194 दिल्ली, 6ई6204 मुंबई, 6ई6385 बंगलूरू की उड़ान रद्द रही। वहीं, एयर इंडिया की दिल्ली की उड़ान 4 घंटे 12 मिनट, मुंबई की 2 घंटे, लेह की एक घंटे लेट रही। इसके अलावा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जाने व आने वाली तकरीबन सभी फ्लाइट्स एक से डेढ़ घंटे विलंब से उड़ीं और लैंड हुईं।
विज्ञापन

आज ये उड़ानें रद्द रहेंगी
रविवार को 6 उड़ानें रद्द रहेंगी। इनमें इंडिगो की पांच और एयर इंडिया की एक फ्लाइट शामिल है। ये सभी उड़ानें सुबह 5.45 से 7.40 बजे के बीच की हैं। इनमें फ्लाइट संख्या 6ई2415 दिल्ली, 6ई5261 मुंबई, 6ई867 हैदराबाद, 6ई146 लखनऊ, 6ई971 चेन्नई, एल438 दिल्ली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed