फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhay's election tour begins, OP Chautala will campaign after uncle's death anniversary on April 6.

Chandigarh News: अभय के चुनावी दौरे शुरू, छह अप्रैल को ताऊ की पुण्यतिथि के बाद प्रचार में उतरेंगे ओपी चौटाला

Thu, 28 Mar 2024 07:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Abhay's election tour begins, OP Chautala will campaign after uncle's death anniversary on April 6.
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने चुनावी दौरे शुरू कर दिए हैं। इनेलो के प्रधान महासचिव ने 27 मार्च को रादौर, लाडवा, शाहबाद विधानसभा हलकों से इसकी शुरुआत की और 28 मार्च को थानेसर, पेहवा, चीका विधानसभा हलकों में बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों के साथ बैठकें की। वहीं, छह अप्रैल को इनेलो दिल्ली में किसान घाट पर जननायक स्वर्गीय देवीलाल की पुण्यतिथि मनाएगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला, इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और पार्टी के वरिष्ठ नेता समेत बड़ी तादाद में पहुंचेंगे। इसके बाद ओमप्रकाश चौटाला, अभय चौटाला समेत पार्टी के नेता चुनावों को धार देंगे। ओपी चौटाला के लिए नए सिरे से शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

साथ ही अभय सिंह चौटाला 29 मार्च को कलायत, पूंडरी, कैथल, 30 मार्च को नरवाना, टोहाना, रतिया, 31 मार्च को भट्टू, ऐलनाबाद, रानिया और एक अप्रैल को डबवाली, कालांवाली और सिरसा, दो अप्रैल को रोहतक व झज्जर, तीन अप्रैल को हिसार व जींद, चार अप्रैल को फरीदाबाद व पलवल, पांच अप्रैल को सोनीपत, पानीपत विधानसभा हलकों में जहां जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वही, लोगों के बीच में जाएंगे और उनके साथ लोकसभा चुनावों को लेकर बैठकें करेंगे। इन चुनावी दौरों में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed