फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhay Chautala's rally in Sonipat of Haryana

दुष्यंत की पार्टी को अभय चौटाला ने बताया बच्चा पार्टी, कहा- उपचुनाव में खत्म हो जाएगा वजूद

Thu, 27 Dec 2018 01:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खरखौदा/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खरखौदा/सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Dec 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala's rally in Sonipat of Haryana
अभय चौटाला - फोटो : file photo

इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा कि जेजेपी बच्चों की पार्टी है और बच्चों से पार्टी नहीं चला करती है। इसलिए जींद उपचुनाव में बच्चों की पार्टी का वजूद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। क्योंकि ये पार्टी उपचुनाव में चलने लायक ही नहीं रहेगी। अभय चौटाला जेजेपी के साथ ही भाजपा व कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। 

विज्ञापन


 नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के दस साल के कुशासन से दुखी होकर भाजपा को जनता ने सत्ता सौंपी थी, क्योंकि उस समय तीसरा मोर्चा नहीं था। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से झूठे वादे कर दिए, जिनके सहारे केंद्र में सरकार बनाई और उसके बाद हरियाणा में आकर भी लोगों से झूठ बोलकर सरकार बना ली। 
विज्ञापन


अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में प्रथम श्रेणी में एसवाईएल का निर्माण करवाकर दक्षिण हरियाणा के किसान को राहत देने की बात कही थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बावजूद आज तक भाजपा कुछ नहीं कर पाई है। जबकि इनेलो लगातार आंदोलन करने के साथ ही सभी से मिलकर हरियाणा के लोगों को उनके हिस्से का पानी दिलाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभय चौटाला ने इनेलो में कुछ लोगों की वापसी पर बगैर किसी का नाम लिए कहा कि यह भटके नहीं थे। बल्कि भटककर वह लोग गए हैं जो पार्टी में रहते हुए ओमप्रकाश चौटाला के हाथ कमजोर कर रहे थे। वह कांग्रेस के हाथों बिके हुए लोग थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की बंदर बाट हो चुकी है। 

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पार्टी में संगठन नाम की चीज नहीं होने की बात कहकर संदेश दे चुके हैं कि वह कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाने वाले हैं या फिर किसी अन्य दल में जाने वाले हैं। वहीं भाजपा से दुखी होकर लोग बदलाव चलते हैं। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव के बाद भाजपा के मंत्री व विधायक ही सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाने लगे हैं तो ऐसे में विपक्ष को सरकार पर आरोप लगाने की जरूरत नहीं रह गई है। चुनाव के समय इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed