{"_id":"56de8df34f1c1b6b3d8b4568","slug":"abhay-chautala-jat-reservation-professor-virendra-jat-andolan-sonipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों को बदनाम करने को हरियाणा में करवाई हिंसा: चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों को बदनाम करने को हरियाणा में करवाई हिंसा: चौटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत।
Updated Wed, 09 Mar 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार नहीं चाहती थी की जाटों को आरक्षण मिले। जब जाटों ने चारों तरफ के रास्ते रोककर आंदोलन शुरू किया तो प्रदेश में आग लगवा दी गई, ताकि प्रदेश में जाट बदनाम हो जाएं और उन्हें आरक्षण ना देना पड़े। सरकार अब भी जाटों को आरक्षण देती नजर नहीं आ रही है क्योंकि सरकार देशद्रोह के मामले में प्रो. वीरेंद्र को गिरफ्तार करने की बजाए आंदोलन में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर रही है।
सरकार एक कमेटी बनाए, जिसमें सभी पार्टी के नेता और सभी वर्ग के लोग शामिल हों और फिर उस बिल को विधानसभा में पेश किया जाए ताकि जो खामियां रहती हैं वो दूर की जा सकें। यह कहना है नेता प्रतिपक्ष एवं इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला का। चौटाला सोमवार को एक निजी गार्डन में इनेलो के जिलास्तरीय सद्भावना सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
अभय चौटाला ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने फोन कर राजकुमार सैनी से अपने शब्द वापस लेने को कहा था, लेकिन सांसद ने मना कर दिया था। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दस साल इनकी सरकार रही तब आरक्षण नहीं दिया। जब इन्हें पता चला कि सरकार नहीं बन सकती तो जल्दबाजी में अधूरे कागजात बनाकर आरक्षण दे दिया। जिस पर रोक लगी हुई है। इनकी पार्टी के नेता फोन कर आग लगाने की बात करते हैं।
विज्ञापन
हैपनिंग ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2016 पर चुटकी लेते हुए चौटाला ने कहा कि प्रदेश के हालात ऐसे हो गए हैं कि जो कंपनी यहां पहले से मौजूद हैं, वह भी यहां से जा रही हैं। अगर निवेशकों को बुलाना है तो सरकार को पहले प्रदेश के हालातों को सुधारना होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से हम 8 महीने पहले मिले थे और कहा था प्रदेश में जो बिग्रेड बनाने की बात चल रही है वो चाहे जाटों की हो या ओबीसी बिग्रेड की उस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री ने यह बात नहीं मानी और राजकुमार सैनी को भी नहीं रोका। जिस कारण प्रदेश में यह हालात हुए है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पद्म सिंह दहिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी बागड़, पूर्व विधायक रामकुमार सैनी, पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।
======================
मुरथल कथित गैंगरेप मामले में सरकार खुद कर रही है लीपापोती
अभय चौटाला ने कहा कि मुरथल का कथित गैंगरेप मामला सरकार की साजिश है। सरकार खुद ही इस मामले में लीपापोती कर रही है वो स्वयं ही गवाह पेश कर रही है। स्वयं ही उन्हें झूठा भी बता रही है, ताकि जाटों को बदनाम किया जा सके। जिस के साथ रेप होता है वो या उस के साथ कोई न कोई आवाज उठाने के लिए सामने आ ही जाता।
======================
रोहतक में विधायक हैं जिम्मेदार
भाजपा के विधायक मनीष ग्रोवर पर हमला बोलते हुए अभय चौटाला ने कहा कि रोहतक में जो हुआ उस के जिम्मेदार वहां के विधायक है। क्योंकि उन के गनमैनों के घर से आरक्षण के दौरान लूटा हुआ सामान बरामद हुआ है। जिस से साफ पता चलता है कि जो रोहतक मे हुआ उस का जिम्मेदार सिर्फ वहां का विधायक है।