{"_id":"5baf52d0867a5523e256a0e8","slug":"abhay-chautala-charges-scam-on-power-projects-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः बिजली परियोजनाओं पर इनेलो ने लगाए घोटाले के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः बिजली परियोजनाओं पर इनेलो ने लगाए घोटाले के आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 29 Sep 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय चौटाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो ने हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ पर घोटाले का आरोप लगाया है। चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष व इनेलो नेता अभय चौटाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना ‘म्हारा गांव जगमग गांव’, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना और इंटिग्रेटेड पावर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में करोड़ों का घोटाला हुआ है।
विज्ञापन
इन योजनाओं के अंतर्गत दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के 7 जिलों में घटिया क्वालिटी के केबल तारें लगाए गए। घटिया क्वालिटी का माल उपलब्ध कराने वाली फर्मों पर कार्रवाई करने के बजाय खानापूर्ति के लिए सरकार ने ठेकेदारों पर 42 करोड़ की रिकवरी डाल दी।
विज्ञापन
चौटाला ने आरटीआई से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि घोटालों व घोटालेबाजों को संरक्षण देने में प्रदेश की मौजूदा सरकार, हुड्डा सरकार को भी मात दे रही है।
विज्ञापन
नेता विपक्ष ने कहा कि उपरोक्त योजनाओं में घोटाले की जानकारी उस वक्त हुई जब इस्तेमाल किए गए उपकरण गुणवत्ता के मानकों पर खरे नहीं उतरे और सभी सैंपल फेल पाए गए। उन्होंने कहा कि होना तो यह चाहिए था कि सरकार उन सभी फर्मों को ब्लैक लिस्ट करती और उनसे नुकसान की भरपाई करती लेकिन अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए फर्मों को छोड़, सरकार ने आनन-फानन में ठेकेदारों पर रिकवरी डालने का निर्णय लिया।