{"_id":"66761a1321f72bbfb903d1b5","slug":"aayan-won-gold-in-asian-youth-team-chess-championship-chandigarh-news-c-16-pkl1043-450536-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एशियन यूथ टीम चेस चैंपियनशिप में आयान ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एशियन यूथ टीम चेस चैंपियनशिप में आयान ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़।
शहर के युवा 12 वर्षीय आयान गर्ग ने 26वीं एशियन यूथ टीम चेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। अंडर-12 आयु वर्ग में आयोजित चैंपियनशिप के मुकाबले कजाकिस्तान में खेले गए। वीरवार को आखिरी राउंड के मुकाबले हुए। टूर्नामेंट में 33 अलग अलग देशों से खिलाड़ियों ने शिरकत की।
फाइनल राउंड में आयान के नेतृत्व वाली भारत की टीम ने कुल 19.5 अंक बटोरते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। कजाकिस्तान ने 18 अंक लेकर रजत पदक और मंगोलिया ने 16.5 अंक लेकर कांस्य पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही आयान की रेटिंग में 25 अंकों की बढ़ोतरी भी हुई। स्ट्राबेरी फिल्ड्स हाईस्कूल सेक्टर-26 के छात्र आयान की मौजूदा फिडे इंटरनेशल रैकिंग 1861 है। एशियन यूथ टीम चेस चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने पर शहर के चेस खिलाड़ियों और चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन में काफी उत्साह है।
चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन के उप प्रधान नवीन बंसल जाेकि चेस के खेल के कोच भी हैं, उन्होंने आयान को सात वर्ष की उम्र से ट्रेनिंग देना शुरू किया। कड़ी ट्रेनिंग और सीखने की कला से आयान जल्द ही इस खेल में वर्ष दर वर्ष अनुभव का हासिल करता रहा। अब वह देश और विदेशों में होने वाले चेस टूर्नामेंट और चैंपियनशिप में पदक हासिल कर रहा है।
विज्ञापन
उपलब्धियां :
जनवरी 2024 में इंटरनेशनल फिडे रेटिंग चैंपियनशिप में पांचवीं पोजीशन हासिल की।
फरवरी 2024 में मलेशिया में आयोजित कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, अंडर-12 वर्ग में टॉप पर रहे।
दिसंबर 2023 में एशियन यूथ अंडर-12 वर्ग में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।
अक्तूबर 2023 नेशनल अंडर-11 चेस चैंपियनशिप में नौवीं पोजीशन हासिल की।