फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Victory in Delhi Assembly Election will Affect Punjab Politics

दिल्ली में जीते केजरीवाल तो मिलेगा दोहरा फायदा

Mon, 02 Feb 2015 04:41 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Feb 2015 04:41 PM IST
विज्ञापन
AAP Victory in Delhi Assembly Election will Affect Punjab Politics

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की गर्माहट बढ़ती जा रही है। पंजाब के दिग्गजों ने भी दिल्ली में डेरा डाल रखा है। दिल्ली चुनाव के नतीजों का असर और कहीं हो या न हो, पंजाब पर जरूर पड़ेगा।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने इस प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान चार सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। पूरे देश में पार्टी की यही चार सीटें आई थीं।

पहली बार पंजाब के लोगों ने शिअद-भाजपा और कांग्रेस के बजाय किसी तीसरे विकल्प को तरजीह दी थी, लेकिन जिस तेजी से आप के पक्ष में माहौल बना, उसी तेजी से इसका ग्राफ भी गिर गया।
विज्ञापन


चंद महीनों बाद हुए पटियाला और तलवंडी साबो उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा सके। अब दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं, जो आप का गढ़ है, जहां पार्टी एक बार सरकार भी बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप जीती तो पंजाब पर असर पड़ेगा

AAP Victory in Delhi Assembly Election will Affect Punjab Politics

सियासी माहिरों का मानना है कि अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी वापसी करती है तो उसका सीधा असर पंजाब पर पड़ेगा। पार्टी को यहां खोया जनाधार मिलने की उम्मीद है, इसी लिए पंजाब की टीम दिल्ली में पूरा जोर लगा रही है। आप के प्रवक्ता प्रो. मनजीत सिंह ने कहा कि पिछली बार दिल्ली में ही जीत का प्रभाव था कि पार्टी ने पंजाब में चार लोकसभा सीटें जीती थीं।

इस बार भी दिल्ली में प्रदर्शन का सीधा प्रभाव पंजाब पर पड़ेगा। पंजाब में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। आप के सूबा कंवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर पहले कह चुके हैं कि अगर दिल्ली चुनाव के बाद निकाय चुनाव हुए तो पार्टी जरूर लड़ेगी। हालांकि इसे लेकर अभी असमंजस बरकरार है।

क्योंकि फिलहाल पंजाब के सभी नेता और एक्टिव वॉलंटियर दिल्ली में डटे हैं। वहां से निपटने के बाद निकाय चुनाव की तैयारी के लिए उनके पास ज्यादा वक्त नहीं बचेगा, इसलिए निकाय चुनाव को लेकर अभी तक पार्टी की कोई बैठक भी नहीं हुई है। प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व दिल्ली चुनाव के बाद ही इस पर फैसला करने के मूड में है।

शिअद-भाजपा रिश्तों में भी आएगा बदलाव

AAP Victory in Delhi Assembly Election will Affect Punjab Politics

अकाली दल और भाजपा के रिश्तों के बीच बीते दिनों जबरदस्त तल्खी आ गई थी। हालत गठबंधन टूटने तक पहुंच गए थे। लेकिन जैसे ही दिल्ली चुनाव का बिगुल बजा, तल्खी दरकिनार हो गई।
'
हरियाणा और जेएंडके में शिअद पर जबरदस्त जुबानी हमले करने वाले नवजोत सिद्धू दिल्ली में चुप हैं। भाजपा के लिए भी दिल्ली का ताज अहम है, इसलिए उसे भी शिअद की जरूरत है। माना जा रहा है कि दिल्ली चुनाव के बाद शिअद-भाजपा के रिश्तों की परिभाषा भी नए सिरे से लिखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed