फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP released 5th list announced 9 more nine candidates for haryana assembly election

Haryana Election 2024: आप ने जारी की प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट, नौ उम्मीदवारों का एलान

Wed, 11 Sep 2024 08:07 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Sep 2024 08:07 PM IST
सार

Haryana Assembly Election 2024: आम आदमी पार्टी ने अब तक 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बुधवार देर शाम जारी पांचवीं सूची में नौ उम्मीदवारों का एलान किया है।

विज्ञापन
AAP released 5th list announced 9 more nine candidates for haryana assembly election
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची देर शाम जारी की है। पांचवीं लिस्ट में नौ प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इससे पहले बुधवार दोपहर में चौथी सूची जारी की गई थी, जिसमें कुल 21 उम्मीदवारों के नाम थे। अभी तक आप की तरफ से 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट में 20, दूसरी में नौ, तीसरी में 11 और चौथी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों का एलान किया जा चुका है। वहीं, बुधवार शाम को जारी सूची में नौ और प्रत्याशी उतारे हैं। 12 सिंतबर प्रत्याशियों के नामांकन की अंतिम तारीख है। 
विज्ञापन


नरवाना से अनिल रंगा, तोशाम से दिलजीत सिंह, नंगल चौधरी से डॉ. गोपीचंद, पटौदी से प्रदीप जुतैल, फिरोजपुर झिरका से वसीम जाफर, पुन्हाना से नायब ठेकेदार बिसरू, होदल से एमएल गौतम, पलवल से धर्मेंदर हिंदूस्तानी और पृथला से कौशल शर्मा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed