फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MP Sanjeev Arora raises issue of ignoring Punjab in MNREGA in Rajya Sabha

Punjab News: मनरेगा में पंजाब को किया जा रहा नजरअंदाज, आप सांसद ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा

Mon, 05 Feb 2024 05:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Feb 2024 05:38 PM IST
सार

आप सांसद संजीव अरोड़ा ने सोमवार को राज्यसभा में मनरेगा में पंजाब को नजरअंदाज करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा के मुकाबले पंजाब में मनरेगा की मजदूरी केंद्र सरकार ने कम तय की है। उन्होंने इसे पड़ोसी राज्यों के बराबर करने की मांग की। 

विज्ञापन
AAP MP Sanjeev Arora raises issue of ignoring Punjab in MNREGA in Rajya Sabha
राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा। - फोटो : सांसद टीवी

विस्तार

आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में पंजाब को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। अरोड़ा ने राज्यसभा में इस मामले को उठाया और कहा कि मनरेगा के तहत पंजाब में कम मजबूरी दर तय की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से इस योजना के तहत हरियाणा के लिए मजदूरी दर जहां 357 रुपये तय की गई है। वहीं पंजाब में केंद्र ने मजदूरी दर सिर्फ 303 रुपये तय की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दर 413 रुपये तय की। यह केंद्र सरकार की तय मजदूरी से अधिक है। उन्होंने इस मामले पर ध्यान देने पर जोर दिया। अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के लिए केंद्र को अधिक मजदूरी दर तय करना चाहिए। बाकी राज्यों में भी मजूदरी को बढ़ाया जाना चाहिए, जहां पहले से ही कम है। इसे पड़ोसी राज्यों के बराबर किया जाना चाहिए। तब जाकर लोग इस योजना के अंतर्गत काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed