फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP leaves Chandigarh Lok Sabha seat for Congress in exchange of Mayor

Chandigarh News: कांग्रेस को मिला मेयर चुनाव का तोहफा, AAP ने लोकसभा सीट सौंपी, दोनों दलों में उत्साह

Sun, 25 Feb 2024 02:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 25 Feb 2024 02:40 PM IST
सार

चंडीगढ़ लोकसभा सीट से अभिनेत्री किरण खेर लगातार दूसरी बार सांसद हैं। दोनों ही बार उन्होंने आप और कांग्रेस प्रत्याशियों को शिकस्त दी। मगर 2024 का लोकसभा चुनाव अब दोनों ही दल एक साथ मिलकर लड़ेंगे। खास बात है कि प्रत्याशी कांग्रेस का होगा। आप ने मेयर चुनाव का तोहफा कांग्रेस को दिया है।

विज्ञापन
AAP leaves Chandigarh Lok Sabha seat for Congress in exchange of Mayor
आप-कांग्रेस गठबंधन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन की पहली जीत ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का रास्ता आसान कर दिया है। शनिवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट को कांग्रेस के लिए आरक्षित करने का एलान किया। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस फैसले का लाभ उन्हें लोस चुनाव में मिल सकता है।

विज्ञापन


मेयर के बदले आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के लिए यह सीट छोड़ी है। मेयर चुनाव के दौरान आप को मेयर पद देते समय दोनों दलों में इस बात पर सहमति बनी थी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मेयर के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी उन्हें आम आदमी पार्टी का साथ मिल गया है। इससे आम आदमी पार्टी का वोट भी उनके खाते में आएगा, जिसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


कांग्रेसी इससे काफी खुश हैं। वर्ष 2021 में हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिले कुल वोट प्रतिशत पर नजर डालें तो दोनों पार्टियों को कुल 2,19,413 (56.87%) मत मिले थे। इसमें कांग्रेस को 1,14,942 (29.79%) और आम आदमी पार्टी को 1,04,471 (27.08%) वोट हासिल मिले थे। वहीं, भाजपा को 1,13,045 (29.30%) वोट मिले थे। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल ने 10,744 (2.78%) मत हासिल किए थे। इस चुनाव में भाजपा के 12, कांग्रेस के आठ और आप के सर्वाधिक 14 पार्षद चुनाव जीतकर आए थे। वहीं, अकाली दल को एक पार्षद से ही संतोष करना पड़ा था। खास बात यह है कि तब आम आदमी पार्टी ने पहली बार नगर निगम का चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर वर्ष 2014 और 2019 में भाग्य आजमाया था। वर्ष 2019 में जहां पुलवामा अटैक के बाद देश में राष्ट्रवाद की हवा के बीच पार्टी कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी, वहीं वर्ष 2014 में मोदी लहर में आप की प्रत्याशी अभिनेत्री गुलपनाग अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार अभिनेत्री किरण खेर से हार गईं थीं। वर्ष 2019 में आप ने दिवंगत नेता व पूर्व सांसद हरमोहन धवन को मैदान में उतारा था जिन्हें महज 11,000 मतों से ही संतोष करना पड़ा था। इस चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतीं किरण खेर को 2,31,188 वोट पड़े थे। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल को 1,84,212 वोट मिले थे।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का मत प्रतिशत दोनों राष्ट्रीय दलों के आसपास 23.97 प्रतिशत रहा था। इस चुनाव में अभिनेत्री गुलपनाग को 1,08,679 मत मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री किरण खेर इस चुनाव में 1,91,362 मतों के साथ विजयी घोषित हुईं थीं। कांग्रेस की ओर से पवन कुमार बंसल को 1,21,720 मिले थे।

सिटी ब्यूटीफुल को खोया हुआ दर्जा फिर दिलाएगी चंडीगढ़ कांग्रेस: बंसल

चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस और आप के समझौते के बाद चंडीगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि विकास के मामले में चंडीगढ़ वैसे ही कई वर्ष पीछे चला गया है ऐसे में अब चंडीगढ़ के लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण फैसला है। अब उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने से पहले यह सोचना है कि उन्हें अपनी सिटी ब्यूटीफुल को आगे ले कर जाना है या फिर पिछले 10 साल से रुके हुए विकास की तरह पीछे की ओर। गठबंधन के फैसले का स्वागत है। पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी उसकी जीत सुनिश्चित की जाएगी।

जिन्हें सरेआम चोर कहते थे, उनके नाम पर कैसे मांगेंगे वोट

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल सरेआम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत स्थानीय कांग्रेस नेता पवन बंसल को चोर कहते रहे हैं। अब उसी पार्टी के लोग उनके नाम पर वोट कैसे मांगेंगे। जनता सब समझती है। उसे यह भी मालूम है कि केवल सत्ता हथियाने के लिए किया गया यह गठबंधन महज वोटों की राजनीति तक सीमित है। भाजपा विकास और पीएम मोदी द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान के नाम पर वोट मांगेगी और अपनी जीत तय करेगी। - जतिंदर पाल मल्होत्रा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष।

मेयर चुनाव के बाद लोकसभा भी जीतेगा गठबंधन

आम आदमी पार्टी को धन्यवाद। अच्छा और सकारात्मक फैसला लिया है। भाजपा को हराने के लिए एक सशक्त गठबंधन बनाया है। भाजपा को हराने के लिए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मिलकर साथ चलेंगे। मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत हुई है। लोकसभा चुनाव में भी इंडिया गठबंधन जीतेगा। समझौते के तहत आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी है। यह बहुत ही बढ़िया कदम है। - एचएस लक्की, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस।

कांग्रेस को जीताकर रचेंगे इतिहास

पार्टी हाईकमान का फैसला सर्वोपरि है। कांग्रेस पार्टी को ईमानदारी से समर्थन देंगे। कांग्रेस ने मेयर चुनाव में गठबंधन को दिल से निभाते हुए आम आदमी पार्टी का मेयर जितवाया। इंडिया गठबंधन के जीत के लिए पूरा प्रयास रहेगा। जीत हासिल कर नया इतिहास रचेंगे। - प्रदीप छाबड़ा, पूर्व मेयर और वरिष्ठ नेता, आप
 

पार्टी नेतृत्व का निर्णय सर्वोपरि: प्रेम गर्ग

पार्टी हाईकमान ने सोच-समझकर फैसला लिया है। देशहित और भाजपा की साम, दाम, दंड, भेद की नीति का मुकाबला करने के लिए यह गठबंधन हुआ है। सभी भाजपा विरोधी पार्टियां एकजुट होकर मुकाबला करें और देश में धार्मिक उन्माद और नफरत की राजनीति को उखाड़ फेंकें। गठबंधन का जो भी उम्मीदवार होगा, हम सब उसका खुलकर समर्थन करेंगे और जिताएंगे। मेयर चुनाव की तरह अब साझा रणनीति बनाकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। -प्रेम गर्ग, वरिष्ठ नेता, आम आदमी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed