फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Leader Yogendra Yadav Criticizes BJP Visit to Dera Sacha Sauda

‘चुनाव में धर्म गुरुओं की शरण लेना शर्मनाक’

Thu, 09 Oct 2014 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 09 Oct 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
AAP Leader Yogendra Yadav Criticizes BJP Visit to Dera Sacha Sauda

वोट हासिल करने के लिए धर्म गुरुओं की शरण में जाना शर्मनाक है। प्रत्याशियों को जनता से जुड़े मुद्दे उठाकर वोट मांगने चाहिए थे, न कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को कैश करवाकर। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी योगेंद्र यादव ने टाउन पार्क में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।

विज्ञापन


योगेंद्र यादव से पूछा गया था कि आजकल हर नेता डेरे का आशीर्वाद लेने जाता है। इस पर उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को जनता से जुड़े हुए मुद्दों को उठाकर वोट मांगने चाहिए थे, वे आज धर्म गुरुओं की शरण में जा रहे हैं, यह शर्मनाक है।
विज्ञापन


ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्हें लगता है कि नेताओं में जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं है और न ही उनके पास जनता से जुडे़ हुए मुद्दे हैं। इस बात का वे और उनकी पार्टी निंदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दागियों की सूची जारी की
उन्होंने प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों पर दागियों को टिकट देने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी की ओर से दागी उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। इनमें गोपाल कांडा, अभय सिंह चौटाला, सोमबीर सांगवान, उमेश अग्रवाल, वेदपाल तंवर, सुमिता सिंह, रामकिशन फौजी, राव नरेंद्र सिंह, नरेश सेलवाल, विनोद भयाना, रामनिवास घोड़ेला, सुखबीर कटारिया और जिलेराम शर्मा शामिल हैं।
 
जमीन घोटाला तोड़ेगा सब रिकॉर्ड : यादव
इसके बाद टाउन पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आप के राज्य संयोजक डॉ. आशावंत ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर दागियों को वोट नहीं देने की अपील करें। योगेंद्र यादव ने कहा कि जो उम्मीदवार बेहतर काम करें लोग उसे चुनें।

मगर सिरसा में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि पैसे के बल पर उम्मीदवार वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हुड्डा सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों की जमीन को बिल्डरों को बेचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जमीन घोटाला इतना बड़ा है कि ये 2जी और कोयला घोटाले को भी पीछे छोड़ देगा।


उन्होंने कांडा और चौटाला को भी आड़े हाथों लिया। इस मौके पर प्रवक्ता राजेश गोदारा, प्रहलाद सिंह भारूखेडा आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके बाद में उन्होंने नगर में रोष मार्च निकाला। हिसारिया बाजार में हलोपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने शेम शेम के नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed