फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   aap leader kumar vishwas controversial statement about pm narendra modi

मोदी के बारे में कुमार विश्वास के विवादित बोल, CM को भी नहीं छोड़ा

Tue, 16 Aug 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Tue, 16 Aug 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
aap leader kumar vishwas controversial statement about pm narendra modi
पीएम मोदी को लेकर कुमार विश्वास के विवादित बोल - फोटो : अमर उजाला
'आप' नेता कुमार विश्वास अपने बयानों से अकसर चर्चा में रहते हैं, अब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। कुमार विश्वास हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित पार्टी के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि देश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं और प्रधानमंत्री चैन की नींद सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा गाय व धर्म के नाम पर ही राजनीति करती रही है। इसके चलते भगवान को बेचने में भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। कुमार विश्वास ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे पहले कुरुक्षेत्र जीतें और फिर दिल्ली में केंद्र सरकार भी उनकी ही होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों की आशाओं पर पूरी तरह से विफल रही है वहीं गाय के नाम पर राजनीति किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार आज तक एक भी गाय के लिए प्रबंध नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) विकल्प के तौर पर लोगों को मिली है। इसके लिए मुख्यमंत्री भी खुद ही रास्ता बना रहे हैं। ऐसे में आप कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ-साथ कुछ मेहनत भी करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में जीत का दावा करते हुए बोले कुमार

aap leader kumar vishwas controversial statement about pm narendra modi
पीएम मोदी को लेकर कुमार विश्वास के विवादित बोल - फोटो : अमर उजाला
कुमार विश्वास ने पंजाब चुनाव जीत का दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में आप कार्यकर्ताओं के जोश के चलते यहां पर भी अगली सरकार आप की ही होगी। इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन, विधायक राजेश ऋषि, नरेश बाल्यान, राजेश गुप्ता व अजेश यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

चुनाव अभी दूर हैं, धैर्य बनाए रखें कार्यकर्ता
कुमार विश्वास ने कहा कि हरियाणा में अभी चुनाव दूर है, लेकिन कार्यकर्ता धैर्य बनाए रखें और वर्तमान सरकार की नीतियों की पोल खोलने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार व एलजी जितना भी आप सरकार को परेशान करे, यहां के कार्यकर्ता उससे भी ज्यादा सरकार की बेचैनी बढ़ाए।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी संगठन से जुड़े रहे और राजनीति के माध्यम से ही देश में बदलाव लाने के लिए कार्य करें। देश में बदलाव लाने के लिए आप ने लड़ाई शुरू की है और यह जारी रहेगी। आप नेता कुमार विश्वास व अन्य नेताओं ने मंच से चुनाव चिह्न झाड़ू लहराकर प्रदेश में आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने पंजाब चुनाव में भी हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के लिए कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed