{"_id":"61e1d921162c8c4ed3519838","slug":"aap-leader-drinking-tea-attacked-with-sticks-saved-his-life-by-running-away-chandigarh-news-pkl4392760108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय पी रहे आप नेता पर डंडों से हमला, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय पी रहे आप नेता पर डंडों से हमला, भागकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। देव समाज कॉलेज के सामने चाय पी रहे आम आदमी पार्टी (आप) के नेता शादाब राठी पर शुक्रवार की शाम कुछ लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। आप नेता ने जैसे-तैसे वहां से भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादाब का मेडिकल करवाकर शिकायत ले ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आप नेता ने कांग्रेस नेता विजय राणा के रिश्तेदार कनवर राणा उर्फ काकू और सपा नेता सुरकान उर्फ काली के खिलाफ नामजद शिकायत दी है।
शादाब ने बताया कि वह सेक्टर 45 में रहते हैं। निगम चुनाव में वह वार्ड-33 से आप के प्रत्याशी थे। चुनाव के दौरान कांग्रेस की तरफ से उन्हें धमकियां दी गईं थीं। उस दौरान भी पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार शाम पांच बजे वह देव समाज कॉलेज के सामने एक दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी बीच ब्रेजा कार से पांच से छह लोग आए और कहने लगे कि उनकी वजह से ही कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव हारे हैं। यह कहकर उन लोगों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावरों को रोका, तब वह जान बचाकर वहां से भाग सके। उधर, कांग्रेस नेता विजय राणा का कहना है कि उनका शादाब से कोई झगड़ा नहीं है। वह अपने बेटे की शादी की खरीदारी के लिए दिल्ली में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।