'आप का मुकाबला अकाली-भाजपा से, कांग्रेस मैदान में नहीं दिखती'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने बुधवार को अकाली-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर सियासी तीर चलाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा जनता का रुझान आप की ओर से देखकर विपक्षी दल बौखलाहट में आकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
संजय दीनानगर से पार्टी प्रत्याशी जोगिन्द्र सिंह छीना के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी का का मुकाबला अकाली-भाजपा गठबंधन से है।
कांग्रेस चुनाव मैदान में कहीं भी नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी फैसले अब दिल्ली से हाईकमान कर रहा है और कैप्टन अमरिंदर सिंह की बिल्कुल नहीं सुनी जा रही।
'चुनाव मैदान में कांग्रेस पार्टी कहीं नहीं दिख रही'
इसके चलते बहुत से दावेदार टिकट हासिल करने के लिए प्रशांत किशोर के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक सत्ता में रही कांग्रेस और अकाली-भाजपा ने पंजाब की जनता को लूटने और पीटने के अलावा कुछ नहीं किया और केवल अपने घर ही भरे हैं।
उन्होंने कहा कि ‘आप’ के सांसद भगवंत मान की तरफ से अकालियों के बारे दिए एक बयान को चुनाव कमीशन के पास शिकायत करके बेवजह बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा अकाली दल को अपने बड़े नेताओं की जुबान पर भी ताला लगवाना चाहिए, जो ‘आप’ उम्मीदवार हिंमत सिंह शेरगिल के बारे गलत शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे हैं।
उम्मीदवार जोगिन्द्र सिंह छीना ने कहा विधायक बनने पर वह बड़ा सरकारी अस्पताल, सरकारी कालेज, पार्क, पुस्तकालय और सड़कों की खस्ता हालत में सुधार लाने को प्राथमिकता देंगे।