फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP broom sweeps Haryana, Even local boy bet did not work, spoilt Congress' game on four seats

हरियाणा में आप के झाडू का सफाया: लोकल ब्वॉय का दांव भी नहीं चला, चार सीटों पर बिगाड़ा कांग्रेस का खेल

Wed, 09 Oct 2024 12:54 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 09 Oct 2024 12:54 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप के सबसे मजबूत प्रत्याशी माने जाने वाले जगाधरी सीट से आदर्श पाल तीसरे नंबर पर रहे है। उन्हें 43, 813 वोट मिला है,यहां से कांग्रेस प्रत्याशी अकरम खान को जीत मिली है।

विज्ञापन
AAP broom sweeps Haryana, Even local boy bet did not work, spoilt Congress' game on four seats
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली शराब घोटाला मामले में जमानत पर जेल से बाहर आकर हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरने वाले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मतदाताओं को लुभाने में विफल साबित हुए। पहले उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व सांसद सुशील गुप्ता ने मोर्चा संभाला था। पार्टी में हरियाणा से बड़ा स्थानीय चेहरा न होने पर अरविंद केजरीवाल को लोकल ब्वॉय के तौर पर दिखाने के दांव ने भी काम नहीं किया। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान को बीमार होने के कारण आखिरी समय में चुनाव प्रचार से हटना पड़ा।

विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में 46 सीटों पर लड़ने वाली आप को एक भी सीट नहीं मिली थी। आप को कुल आजाद प्रत्याशियों के 9.17 प्रतिशत और नोटा 0.54 प्रतिशत से भी कम मत प्रतिशत मिले थे। इस बार आप को 1.79 प्रतिशत वोट मिले हैं। आप के 89 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। कलायत सीट से प्रत्याशी अनुराग ढांडा करीब साढ़े 5 हजार वोट पाकर सातवें नंबर पर रहे है। ढांडा से पहले भाजपा, इनेलो प्रत्याशी सहित दो आजाद उम्मीदवार रहे है। आप के सबसे मजबूत प्रत्याशी माने जाने वाले जगाधरी सीट से आदर्श पाल तीसरे नंबर पर रहे है। उन्हें 43, 813 वोट मिला है,यहां से कांग्रेस प्रत्याशी अकरम खान को जीत मिली है। वहीं, देश की पहली महिला डब्ल्यूडब्ल्यूई की पहलवान कविता फोगाट को मात्र 1280 वोट मिले है। कविता चौथे नंबर पर रही है।
विज्ञापन


हार के फैक्टर

  • राज्य में स्थानीय चेहरे का अभाव।
  • पार्टी में आपसी गुटबाजी।
  • मुख्यमंत्री पद पर चेहरा घोषित नहीं करना।
  • आखिरी एक सप्ताह पहले अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान का नहीं पहुंचना।
  • अधिकतर नए चेहरों को उतारना।

चार सीटों पर आप ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल

बहुमत से दूर रही कांग्रेस का खेल आम आदमी पार्टी ने बिगाड़ा है। लोकसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को पांच सीटें मिली थीं, लेकिन विधानसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन नहीं होने का खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा। उचाना, डबवाली, रानियां और असंध में कांग्रेस प्रत्याशियों की हार उतने मतों से हुई है, जितने वोट आप को मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed