फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP appointed Punjab ministers in charge of 10 Lok Sabha seats of Haryana

मिशन हरियाणा में जुटी आप: पंजाब के मंत्रियों को बनाया 10 लोकसभा सीटों का प्रभारी, अपने दम पर शुरू की तैयारी

Fri, 06 Oct 2023 07:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Oct 2023 07:50 PM IST
सार

यह सूची राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने जारी की। डॉ. पाठक ने ही पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पार्टी ने हरियाणा की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर सौंपी है। उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
AAP appointed Punjab ministers in charge of 10 Lok Sabha seats of Haryana
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

I.N.D.I.A गठबंधन में सीटों के बंटवारे से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने दम पर मिशन हरियाणा की तैयारी शुरू कर दी। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों को प्रभारी बनाया है। इनमें दो महिला मंत्री भी शामिल हैं। अब इन मंत्रियों की जिम्मेदारी होगी कि वह प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को जमीनी तौर मजबूत करें। वहीं, पार्टी ने 90 विधानसभा सीटों पर भी प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इनमें 70 विधानसभा सीटों पर पंजाब के निगमों और विभिन्न बोर्डों के चेयरमैनों को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


यह सूची राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने जारी की। डॉ. पाठक ने ही पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पार्टी ने हरियाणा की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर सौंपी है। उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हरियाणा के हरेक गांव में आम आदमी पार्टी का परिवार जोड़ो अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके साथ ही ही आम आदमी पार्टी का दो लाख से ज्यादा पदाधिकारियों का संगठन तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

इन मंत्रियों को बनाया गया प्रभारी

सोनीपत लोकसभा सीट की जिम्मेदारी पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हिसार लोकसभा सीट की जिम्मेदारी प्रोफेसर बलजिंदर कौर को दी गई है। कुरुक्षेत्र लोकसभा की कमान पंजाब के सूचना और जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और करनाल लोकसभा सीट की जिम्मेदारी बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के पास होगी। एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल रोहतक लोकसभा सीट के प्रभारी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अंबाला की जिम्मेदारी पर्यटन और संस्कृति मंत्री अनमोल गगनमान, फरीदाबाद की राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर, भिवानी-महेंद्रगढ़ की परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, सिरसा की जिम्मेदारी पंचायती राज मंत्री बलकार सिंह और गुरुग्राम सीट के प्रभारी खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारुचक्क होंगे।


पंजाब में आप ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। हमारे नए प्रभारी पंजाब में किए जा रहे कार्यों से जनता को अवगत कराने के साथ हरियाणा के कार्यकर्ताओं को अपना अनुभव देंगे। प्रभारियों की नियुक्ति से सभी लोकसभा और विधानसभाओं में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो जाएंगी। इसी माह में बूथ स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी। अनुराग ढांडा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आम आदमी पार्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed