फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP announces dharna on 5th April, Congress will gherao DC office on 7th

आप ने 5 अप्रैल को धरने का किया एलान, कांग्रेस 7 को करेगी डीसी दफ्तर का घेराव

Mon, 04 Apr 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
AAP announces dharna on 5th April, Congress will gherao DC office on 7th
चंडीगढ़। सदन में बेशक विकास का एक भी एजेंडा पास न हुआ हो, लेकिन पानी के बढ़े हुए दामों ने राजनीतिक पार्टियों के लिए बेहतर मुद्दा खड़ा कर दिया है। भाजपा को घेरने के लिए विपक्ष ने पूरी योजना बना ली है। 5 अप्रैल को सेक्टर-17 में शिवालिक होटल के पास आम आदमी पार्टी ने पानी के बढ़े हुए दामों के विरोध में धरने का एलान कर दिया वहीं, रविवार को कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर बैठक कर 7 अप्रैल को डीसी दफ्तर का घेराव करने की रणनीति तैयार कर ली। पानी के दामों को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट कह दिया है कि सेवा के बदले शुल्क लिया जाएगा। निशुल्क पेयजलापूर्ति संभव नहीं।
विज्ञापन

पानी के मुद्दे को भुनाने के लिए राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गईं हैं। आप के राष्ट्रीय सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि दिल्ली मॉडल के खिलाफ शहर की जनता को गुमराह किया गया है। दिल्ली में जो पानी के स्लैब हैं जनता के हित में है, वहां रहने वाले लोगों से इस बारे में पूछ लें। हम पहले दिन से पानी के दाम बढ़ने के विरोध में थे। जब हमारी बात को नकारा जाएगा तो विरोध भी होगा। आप के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में वादा किया था कि पानी के दाम नहीं बढ़ने देंगे। विपक्ष में होने के कारण आप ने इस मुद्दे पर भाजपा को पूरा सहयोग किया। इस मुद्दे पर सदन में सभी पार्षदों से विचार कर फैसले की अपील की, लेकिन भाजपा ने इसके उलट आप के प्रस्ताव को किनारे कर दिया। भाजपा अफसरों के कहने पर चलने लगी और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed