फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP accuses Sukhjinder Singh Randhawa for giving protection to gangsters

Chandigarh: रंधावा ने मुख्तार अंसारी को संरक्षण दिया, अब बेटा गुंडागर्दी कर रहा, AAP ने कांग्रेस नेता को घेरा

Thu, 24 Aug 2023 09:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Aug 2023 09:32 PM IST
सार

पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि ये लोग अब ‘पूर्व’ हैं। उनके पास कोई शक्ति नहीं है। मगर उनके बेटे और परिवार के सदस्य गुंडों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। कंग ने आरोप लगाया कि रंधावा ने जेल मंत्री और डिप्टी सीएम रहते मुख्तार अंसारी जैसे गैंगस्टरों को संरक्षण दिया।

विज्ञापन
AAP accuses Sukhjinder Singh Randhawa for giving protection to gangsters
मुख्तार अंसारी, सुखजिंदर सिंह रंधावा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने रंधावा पर तीखा हमला बोला है। आप ने आरोप लगाया कि रंधावा के बेटे ने पंजाब यूनिवर्सिटी के एक छात्र के साथ मारपीट की और अपने पिता की सुरक्षा का दुरुपयोग करते हुए उस छात्र के अपहरण की कोशिश की।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि ये लोग अब ‘पूर्व’ हैं, उनके पास कोई शक्ति नहीं है फिर भी उनके बेटे और परिवार के सदस्य गुंडों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रंधावा ने जेल मंत्री और राज्य के डिप्टी सीएम रहते हुए मुख्तार अंसारी जैसे गैंगस्टरों को संरक्षण दिया। 
विज्ञापन


कल्पना की जा सकती है कि सत्ता में रहते हुए वे कैसा व्यवहार करते रहे होंगे। कंग ने कहा कि पुलिस को कानून के अनुसार अपना काम करने देने के बजाय सुखजिंदर रंधावा कार्रवाई को प्रभावित करने और स्थानीय पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने के लिए पूरी रात सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंग ने चंडीगढ़ प्रशासक, राज्यपाल से घायल छात्र को न्याय सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। कंग ने कहा कि अब मान सरकार पंजाब में ऐसी गुंडागर्दी की इजाजत नहीं देती, इसलिए ये लोग चंडीगढ़ चले आए हैं।

रंधावा बोले- अगर बेटा कसूरवार तो कार्रवाई करे पुलिस

उधर, जब सुखजिंदर सिंह रंधावा से पत्रकारों ने बेटे द्वारा युवक से की गई मारपीट के बारे मे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह बच्चों की लड़ाई है। इसे इस तरह तूल नहीं दिया जाना चाहिए। जब हम और आप छोटे तो थे तो इस तरह की बातें हो जाती थीं। उन्होंने साफ किया है कि इस मामले में उन्होंने पुलिस से संपर्क किया है। साथ ही पुलिस को कहा है कि अगर मेरे बेटे का कसूर है तो उस पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed