फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   aam admi party will start insaaf march in punjab on bhagat singh birth anniversary

भगत सिंह के जन्मदिन पर 'आप' करेगी ये बेहद खास काम, तैयारी पूरी

Mon, 26 Sep 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Sep 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
aam admi party will start insaaf march in punjab on bhagat singh birth anniversary
चंडीगढ़ में पंजाब आप के सह प्रभारी जरनैल सिंह की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर पंजाब में एक खास कवायद शुरू करने जा रही है। पार्टी के पंजाब सह प्रभारी जरनैल सिंह और लीगल विंग के प्रमुख हिम्मत शेरगिल ने बताया कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस 28 सितंबर से पंजाब में इंसाफ मार्च शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले समय के दौरान हुई कई घटनाओं के लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन


फरीदकोट में एक परिवार के चार सदस्यों की आत्महत्या के मामले में शिअद नेता का नाम आ रहा है। जालंधर में फाइनेंसर की धमकियों से परेशान होकर एक परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। मोगा में अकाली सरपंच के पति ने नर्स के साथ मारपीट की। पुलिस इन मामलों में कुछ नहीं कर रही, जिसकेलिए डिप्टी सीएम सुखबीर बादल जिम्मेदार हैं। बेअदबी की बढ़ती घटनाओं के लिए भी सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन


जरनैल सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा वैट में छूट देने को ढकोसला करार दिया। उन्होंने कहा कि नौ साल तक कुछ नहीं किया गया। अब दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलान किया तो सरकार यह कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की कानून व्यवस्था पर बोला हमला

aam admi party will start insaaf march in punjab on bhagat singh birth anniversary
चंडीगढ़ में पंजाब आप के सह प्रभारी जरनैल सिंह की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
जरनैल सिंह ने आम आदमी पार्टी ने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में जंगलराज कायम हो गया है। पीपुल्स कनवेंशन सेंटर में प्रेसवार्ता के दौरान जरनैल सिंह ने कहा कि अकाली वर्कर लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं।

पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय, उन्हें बचाने में लगी है। बादल परिवार की निजी फौज की तरह काम कर रही है। मोगा के गांव भिंडर कलां में अकाली सरपंच ने आप वॉलंटियर जगरूप सिंह की हत्या कर दी, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर सोमवार तक आरोपी गिरफ्तार न किए गए तो मंगलवार को पार्टी थाने का घेराव करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed