{"_id":"5912df614f1c1b4b728b4585","slug":"aam-admi-party-leader-gurpreet-ghugghi-press-conference","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 'आप' को तगड़ा झटका, संयोजक पद से हटाते ही गुरप्रीत घुग्गी ने छोड़ी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 'आप' को तगड़ा झटका, संयोजक पद से हटाते ही गुरप्रीत घुग्गी ने छोड़ी पार्टी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 11 May 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह वड़ैच, अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कलह झेल रही है आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ा झटका लगा। भगवंत मान को प्रधान बनाए जाने से नाराज गुरप्रीत घुग्गी ने पार्टी छोड़ दी है। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस करके उन्होंने यह ऐलान किया।
गुरप्रीत घुग्गी कहते हैं कि मुझे पद छीनने का दुख नहीं है, बल्कि इसके लिए गलत प्रक्रिया अपनाने दुख है। मैं किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं करता, लेकिन इस तरह से करना गलत है। मैंने हमें पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया है। मैंने बड़े चाव से पार्टी ज्वॉइन की थी, बड़े दुखी मन से आज पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।
घुग्गी ने कहा कि मैं किसी पद का लालची नहीं हूं, लेकिन पार्टी जिस तरह के सिद्धांतों पर चल रही है, मुझे नहीं लगता कि मैं साथ काम कर पाऊंगा। मैंने बुरे वक्त में पार्टी का साथ दिया है और मुझे ऐसा करने का गम नहीं, लेकिन अब जो हुआ उसका दुख जरूर है।

केजरीवाल पर कई सवाल दागे
कॉमेडियम गुरप्रीत घुग्गी
घुग्गी ने केजरीवाल पर सवाल दागते हुए कहा कि वो पंजाब चुनावों के बाद पंजाब क्यों नहीं आए। केजरीवाल ने भगवंत मान को ये पद देने से पहले एक शर्त भी रखी थी। केजरीवाल ने मान से कहा था कि उन्हें शराब छोड़नी होगी, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनसे पद वापस ले लिया जाएगा।
घुग्गी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पिक एंड चूज तरीके से अपने विधायकों से मेरे खिलाफ वोट करवाया और भगवंत मान को कन्वीनर बना दिया। दरअसल अरविंद केजरीवाल और पार्टी इस बात से डर गए थे कि भगवंत मान अपना अलग रास्ता चुन सकते हैं और पार्टी से अलग हो सकते हैं।
घुग्गी ने कहा मुझे नाराजगी इस बात की है कि सिर्फ चुने हुए 20 विधायकों से ही बंद कमरे में वोटिंग करवाई गई, लेकिन पार्टी के बाकी वो नेता जिन्होंने विधानसभा चुनाव में दूसरी पार्टियों को कड़ी टक्कर दी और पचास हजार के आसपास वोट लिये उनका पक्ष नहीं सुना गया। अगर मुझे हटाना ही था तो पार्टी मुझे कह सकती थी मैं अपना पद खुद ही छोड़ दूं और मैं अपने आप ही पद छोड़ देता। लेकिन एक पूरा ड्रामा रचा गया।