फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Admi Party Call Campaign for Delhi Assembly Election

'मैं चंडीगढ़ से बोल रही हूं, प्लीज आप को वोट डालें'

Tue, 03 Feb 2015 03:34 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Feb 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
Aam Admi Party Call Campaign for Delhi Assembly Election

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की चंडीगढ़ यूनिट को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की ओर से सेक्टर-20 में एक कॉल सेंटर बनाया गया है। इसमें पांच कार्यकर्ताओं को दिल्ली के वोटरों को फोन कर उन्हें पार्टी के बारे में बताने और आप के पक्ष में वोटिंग करने का आग्रह करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


हर कार्यकर्ताओं को रोजाना 50 लोगों को फोन करना होगा। उसके बाद इसकी रिपोर्ट दिल्ली स्थित कैंपेन दफ्तर में भेजनी होगी। कॉल कैंपेन चलाने वाले शिशुपाल और प्रोफेसर गुरदेव सिंह ने बताया कि उनके दो और साथी विकास भाटिया व हैप्पी सिंह अपना काम खत्म करके तीन बजे आते हैं।
विज्ञापन


पहला काम दिल्ली के कैंपेन दफ्तर में फोन कर दिल्ली के वोटिंग लिस्ट व उनके नंबर ई-मेल के माध्यम से मंगवाते हैं। उसके बाद फोन करने का सिलसिला शुरू हो जाता है। रात साढ़े आठ बजे तक लगातार कार्यकर्ता दिल्ली फोन करते रहते हैं। जब से चुनाव की तारीख घोषित हुई है, तब से लगातार फोन कालिंग की जा रही है। पार्टी की ओर से लोगों को कंप्यूटर और मोबाइल मुहैया करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुल पनाग की बुलेट भी दौड़ रही

Aam Admi Party Call Campaign for Delhi Assembly Election

इसके अलावा पार्टी की नेता गुल पनाग भी दिल्ली चुनाव में मेहनत कर रही हैं। वे रोजाना एक बुलेट रैली निकालती हैं और डिबेट में भी हिस्सा ले रही हैं। दिल्ली चुनाव के बाद वे चंडीगढ़ आ सकती हैं।

हर वीकेंड में दिल्ली जाती है टोली
आप के सक्रिय कार्यकर्ता विक्रम पुंडीर, विजय पाल व कौशल ने बताया कि हर शुक्रवार को 20 कार्यकर्ताओं की टोली दिल्ली जाती है। वहां पर कैंपेन दफ्तर की ओर इनकी ड्यूटी महत्वपूर्ण विधानसभा में लगाई जाती है। उसके बाद अलग-अलग टीम काम में जुट जाती है। दो दिन चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद वापस आ जाते हैं। दोबारा जब वीकेंड आता है तो वे दोबारा से दिल्ली के लिए रवाना हो जाते हैं।

वोटिंग वाले दिन भी ड्यूटी फिक्स
आप ने बताया है कि दिल्ली में वोटिंग सात फरवरी को होनी है तो इसके लिए चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगा दी गई है। छह फरवरी को सभी रवाना हो जाएंगे। बूथ मैनेजमेंट की एक ट्रेनिंग के बाद उनके ड्यूटी क्षेत्र बता दिए जाएंगे। इनका काम बूथ मैनेजमेंट का होगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed