फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party's mega rally to be held in Charkhi Dadri: Dhanda

चरखी दादरी में होगी आम आदमी पार्टी की महारैली: ढांडा

Mon, 17 Jun 2024 04:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party's mega rally to be held in Charkhi Dadri: Dhanda
चरखी दादरी में होगी आम आदमी पार्टी की महारैली: ढांडा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुनीता केजरीवाल के 30 जून को हरियाणा दौरे को चलते बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी की महारैली चरखी दादरी में होगी। सुनीता केजरीवाल विधानसभा चुनावों की तैयारियों का शंखनाद करेगी। प्रदेश की 90 विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री आगामी महा रैली की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि 17 और 18 जून को प्रदेश के सभी विधानसभा हलकों में कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। हिसार विधानसभा रूरल और अर्बन और सिरसा की बैठक आयोजित की जाएगी। इनकी अध्यक्षता संगठन मंत्री अश्विनी दुल्हेड़ा करेंगे। फरीदाबाद में होने वाली बैठक राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में होगी। फतेहाबाद और जींद विधानसभा की बैठक की अध्यक्षता संगठन मंत्री रणदीप राणा करेंगे। महेंद्रगढ़ की बैठक की अध्यक्षता रविंद्र मटरू करेंगे। वहीं, 18 जून को कुरुक्षेत्र में बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि 30 जून को होने वाली महारैली हरियाणा में आम आदमी पार्टी का विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बिगुल बजाएगी। पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का संदेश जनता तक लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed