फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party will surround the Chief Ministers residence tomorrow on the issue of unemployment

Chandigarh News: बेरोजगारी के मुद्दे पर कल मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी आम आदमी पार्टी

Tue, 06 Feb 2024 03:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party will surround the Chief Ministers residence tomorrow on the issue of unemployment
बेरोजगारी के कारण युवा नशे और डिप्रेशन का हो रहे शिकार: डॉ. सुशील गुप्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में फ्री बिजली के मुद्दे के बाद अब आम आदमी पार्टी बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर हरियाणा सरकार पर हल्ला बोलेगी। 7 फरवरी को पार्टी की ओर से करनाल स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का युवा सड़कों पर है और बेरोजगारी के कारण त्रस्त है। बेरोजगारी के कारण युवा नशे और डिप्रेशन का शिकार हो रहा है, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।

गुप्ता ने कहा कि रोजगार न मिलने से युवा अवैध तरीके से विदेश को पलायन करने को मजबूर है, जहां पर युवा अपनी जान तक गवां रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा स्वीकृत पद खाली पड़े हैं, जिन पर हरियाणा सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 71 हजार पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 42 हजार और माध्यमिक शिक्षा विभाग में 29 हजार पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग में 21500, परिवहन विभाग में 9339, पशुपालन विभाग में 5738, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग में 5073, अग्निशमन विभाग में 3320 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में 2867 पद रिक्त पड़े हैं। लेकिन भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं को भर्ती नहीं कर रही है। इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बीके कौशिक, संगठन मंत्री आदर्शपाल सिंह और जींद जिलाध्यक्ष वजीर ढांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed