{"_id":"62bb42d572e2e555092c2273","slug":"aam-aadmi-party-will-contest-municipal-elections-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: निकाय चुनाव में हार से सबक लेकर नगर निगम चुनाव में उतरेगी आप, जुलाई से सदस्यता अभियान करेगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: निकाय चुनाव में हार से सबक लेकर नगर निगम चुनाव में उतरेगी आप, जुलाई से सदस्यता अभियान करेगी शुरू
Tue, 28 Jun 2022 11:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:38 PM IST
सार
सुशील गुप्ता ने कहा कि नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी को लगभग साढ़े 10 फीसदी वोट मिले हैं। निकाय चुनाव में भाजपा सरकार ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ पूरा प्रशासनिक अमला लगा रखा था। आप उम्मीदवारों को न केवल प्रचार के लिए रोका जा रहा था, बल्कि उनके पोस्टर और बैनर भी हटवाए गए, प्रचार में बाधा डाली गई।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी हरियाणा में इसी साल होने वाले तीन नगर निगमों फरीदाबाद, मानेसर और गुरुग्राम के चुनाव में नई रणनीति के साथ उतरेगी। 46 शहरी निकायों के चुनाव परिणाम से सबक लेते हुए निगम चुनावों में गलतियों को नहीं दोहराया जाएगा। मंगलवार को आप की हरियाणा कोर कमेटी ने दिल्ली में निकाय चुनाव में करारी हार की समीक्षा की। इसमें निर्णय लिया गया कि जुलाई के पहले सप्ताह में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
कोर कमेटी की बैठक प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता के दिल्ली निवास पर हुई। निकाय चुनाव में जीत, वोट प्रतिशत व हार को लेकर पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। कमियों को सुधारकर आगे बेहतर करने पर भी बातचीत हुई। बैठक में गुप्ता के अलावा राष्ट्रीय सचिव डॉ. पंकज गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा, प्रदेश सहप्रभारी महेंद्र चौधरी, दिनेश प्रताप सिंह, संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुशील गुप्ता ने कहा कि नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी को लगभग साढ़े 10 फीसदी वोट मिले हैं। निकाय चुनाव में भाजपा सरकार ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ पूरा प्रशासनिक अमला लगा रखा था। आप उम्मीदवारों को न केवल प्रचार के लिए रोका जा रहा था, बल्कि उनके पोस्टर और बैनर भी हटवाए गए, प्रचार में बाधा डाली गई।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही नगर निगम चुनाव लड़ेंगे
गुप्ता ने कहा कि कोर कमेटी ने नगर निगम चुनाव भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही लड़ने का निर्णय लिया है। प्रदेश में स्वच्छ और पारदर्शी सरकार के लिए भ्रष्टाचार को खत्म करना जरूरी है। जल्द ही प्रदेश के 7200 गांवों में संगठन को मजबूत देने का काम किया जाएगा। हर गांव में कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करेंगे। आगामी चुनावों को देखते हुए जल्द ही पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी जाएगी।