फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party releases third list of candidates for Punjab Assembly elections 2022

पंजाब: आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अब तक 58 नामों की घोषणा

Fri, 24 Dec 2021 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 04:20 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पहले दो सूची जारी की थी। इसमें सबसे पहली सूची में 10 मौजूदा विधायकों को नाम शामिल था। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party releases third list of candidates for Punjab Assembly elections 2022
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और लोकसभा सांसद भगवंत मान आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे। सुखबीर बादल इस चुनाव में भी अपनी परंपरागत सीट जलालाबाद हलके से चुनाव में उतरेंगे लेकिन आप की तरफ से इस बार भगवंत मान के बजाय जगदीप ‘गोल्डी’ कंबोज को मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन


यह जानकारी पंजाब आप द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की शुक्रवार को जारी की गई सूची के जरिए दी गई। तीसरी सूची में कुल 12 सीटों के लिए आप प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। इनके नाम व हलके हैं- सज्जन सिंह चीमा (सुलतानपुर लोधी), प्रिंसिपल प्रेम कुमार (फिल्लौर), पंडित ब्रह्म शंकर जिंपा (होशियारपुर), कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला), एडीसी जसविंदर सिंह (अटारी), दलबीर सिंह टौंग (बाबा बकाला), हरजोत सिंह बैंस (श्री आनंदपुर साहिब), जगदीप ‘गोल्डी’ कंबोज (जलालाबाद), स्वर्ण सिंह धुन (खेमकरण), अशोक ‘पप्पी’ पाराशर (लुधियाना सेंट्रल), गुरप्रीत सिंह बनावली (सरदूलगढ़) और कुलवंत सिंह बाजीगर (शुतराना)।
विज्ञापन


इससे पहले दूसरी सूची में आम आदमी पार्टी ने 30 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया था। सबसे पहले 10 मौजूदा विधायकों को टिकट देने की घोषणा की गई थी। दूसरी सूची में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व पुलिस अधिकारी आम आदमी पार्टी की तरफ से अमृतसर नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पूर्व डीसीपी बलकार सिंह और पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान को भी टिकट दिया गया है। सूची में दलजीत ग्रेवाल भोला, मदन लाल बग्गा, मनविंदर ग्यासपुरा और कुलवंत सिद्धू का भी नाम शामिल है। खरड़ से मौजूदा विधायक कंवर संधू की जगह अनमोल गगन मान को टिकट दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed