{"_id":"62974c050cd06c16be713344","slug":"aam-aadmi-party-releases-a-list-of-13-candidates-for-the-haryana-civic-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Civic Polls: आम आदमी पार्टी ने 13 उम्मीदवारों की सूची की जारी, पढ़ें- किसे-कहां से मिली टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Civic Polls: आम आदमी पार्टी ने 13 उम्मीदवारों की सूची की जारी, पढ़ें- किसे-कहां से मिली टिकट
Wed, 01 Jun 2022 04:59 PM IST
ajay kumar
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Jun 2022 04:59 PM IST
सार
पलवल से नवीन रोहिला, रानियां से राजेश कुमार, सफीदों से सुनीता सैनी, कुंडली से कुमारी अंजली को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
आप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी हरियाणा में ने नगर पालिका चुनाव के उम्मीदवारों के नाम घोषित करने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को पार्टी कार्यालय में अनुराग ढांडा की अध्यक्षता में उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। उन्होंने कहा कि आप चुनाव में जीत दर्ज करेगी। लोगों की पसंद बनी पार्टी उनकी समस्याओं को समझती है। इन समस्याओं को दूर करती है।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव लड़ने का उद्देश्य भी यही है। इसके तहत उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें भिवानी से इंदु, चरखी दादरी से शिवेंद्र सिंह, हांसी से यशपाल सिंह, जींद से रजनीश, चीका से मनदीप कौर, कैथल से नीलम रानी, घरोंदा से सुरेंद्र सिंगला, असंध से सोनिया, नारनौल से सोनू सैनी, पलवल से नवीन रोहिला, रानियां से राजेश कुमार, सफीदों से सुनीता सैनी, कुंडली से अंजली शामिल हैं।
विज्ञापन
चुनावी प्रक्रिया के साथ ही अनु कादयान को महिला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर, जोन अध्यक्ष अश्वनी देशवाल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट महाराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
नारनौल में आप से सोनू सैनी होंगी नगर परिषद चेयरपर्सन की उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी ने बुधवार को नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन का प्रत्याशी सोनू सैनी पत्नी सुरेश सैनी को बनाया है। उनके पति सुरेश सैनी 2019 में निर्दल प्रत्याशी के रूप में नारनौल विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अब आम आदमी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। सोनू सैनी का कोई राजनीति अनुभव नहीं हैं, वो अपना पहला चुनाव लड़ेंगी।
वह 1992 से अपने पति के साथ समाज सेवी के रूप में काम कर रही हैं। सोनू सैनी ने कहा कि जीतने के बाद वह शहर में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करेंगी। नप में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएंगी। इसके अलावा शहरवासियों के सड़क, स्ट्रीट लाइन, पानी की व्यवस्था करवाएंगी। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा प्रभारी सुशील कुमार, सहप्रभारी महेंद्र चौधरी, ओबीसी चेयरमैन दिल्ली जगदीश यादव का आभार जताया।
नारनौल में आप ने पार्षद पद से प्रत्याशियों की सूची भी जारी की
आम आदमी पार्टी ने नारनौल नगर परिषद के चेयरमैन पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद विभिन्न वार्डों के पार्षदों पद के प्रत्याशियों की सूची भी जारी है। पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. सुकेश दीवान ने बताया कि नारनौल के वार्ड नंबर 2 से हर्षिता खेड़ा, वार्ड नंबर 3 से रवींद्र, वार्ड नंबर 4 से प्रदीप सैनी, वार्ड नंबर 6 से हरीश सैनी, वार्ड नंबर 10 से सुरेश चंद गुप्ता, वार्ड नंबर 17 से प्रवीण सैनी, वार्ड नंबर 26 से भगत सिंह सैनी, वार्ड नंबर 31 से सुरेंद्र सैनी तथा महेंद्रगढ़ के वार्ड नंबर 15 से नवीन कुमार पार्षद प्रत्याशी बनाए गए हैं।