फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party released list of 40 star campaigners to campaign in Haryana for loksabha election

Loksabha Election: हरियाणा के लिए आप ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, जेल में बंद केजरीवाल का नाम भी शामिल

Sat, 04 May 2024 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 May 2024 04:41 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party released list of 40 star campaigners to campaign in Haryana for loksabha election
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इसमें 40 नेताओं को शामिल किया है। प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम जेल में बंद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम है। दूसरे नंबर पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


हरियाणा में मतदान छठे चरण 25 मई को है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी सिर्फ एक सीट कुरुक्षेत्र से लड़ रही है। बाकी नौ सीटों पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। आप और कांग्रेस हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों की सूची में तीसरे नंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, डा. संदीप पाठक, पंकज कुमार गुप्ता, एनडी गुप्ता, गोपाल राय, राघव चड्ढा, सतेंद्र जैन, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री अमन अरोड़ा, मंत्री अनमोल गगन मान, मंत्री चेतन सिंह जोरमाजरा, मंत्री हरजोत सिंह बैंस, बलकार सिंह, बलजिंदर कौर, मोहिंदर गोयल, अनुराग ढांडा, हरपाल भाटी, इंदु शर्मा, अनिल रगा, डा. बीके कौशिक, डा. मनीष यादव, कुलबीर, अनु कादियान, राजिंदर शर्मा, आदर्श राय, अश्विनी ढुलेरा, रविंदर सिंह मटरू, रणदीप राणा, डा. रजनीश जैन, राज कौर गिल शामिल की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed