फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party protest outside farm house of Amarinder singh

कथित वजीफा घोटाला: आप ने कैप्टन के फार्म हाउस को घेरा, चीमा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया

Thu, 08 Oct 2020 07:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Oct 2020 07:42 PM IST
सार

  • सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन, धरना दिया
  • पंजाब पुलिस ने धरने पर बैठे आप नेताओं को हिरासत में लिया

विज्ञापन
Aam Aadmi Party protest outside  farm house of Amarinder singh
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कथित वजीफा घोटाले में सामाजिक कल्याण विभाग के मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को क्लीन चिट दिए जाने के विरोध में वीरवार को आम आदमी पार्टी (आप) उग्र होकर सड़कों पर उतर आई। विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आप के विधायक और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां स्थित फार्म हाउस को घेरने पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें सिसवां टी-प्वाइंट पर रोक लिया। इस पर गुस्साए आप नेता वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। इस पर पुलिस चीमा और आठ विधायकों सहित सभी को हिरासत में लेकर खरड़ थाने पहुंच गई, जहां कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक वजीफा योजना में धर्मसोत ने 64 करोड़ रुपये का घोटाला किया। उसके बाद मंत्री को क्लीन चिट देकर मुख्यमंत्री ने लाखों विद्यार्थियों के साथ धोखा किया है। चीमा ने आरोप लगाया कि बच्चों के पैसों का बड़ा हिस्सा इस शाही फार्म हाउस पर भी पहुंचा है, इसलिए वह सीएम के सो रहे जमीर को जगाने के लिए यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed