{"_id":"5f7f1c9b8ebc3e9bd266db00","slug":"aam-aadmi-party-protest-outside-farm-house-of-amarinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित वजीफा घोटाला: आप ने कैप्टन के फार्म हाउस को घेरा, चीमा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथित वजीफा घोटाला: आप ने कैप्टन के फार्म हाउस को घेरा, चीमा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया
Thu, 08 Oct 2020 07:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Oct 2020 07:42 PM IST
सार
- सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन, धरना दिया
- पंजाब पुलिस ने धरने पर बैठे आप नेताओं को हिरासत में लिया
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कथित वजीफा घोटाले में सामाजिक कल्याण विभाग के मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को क्लीन चिट दिए जाने के विरोध में वीरवार को आम आदमी पार्टी (आप) उग्र होकर सड़कों पर उतर आई। विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आप के विधायक और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां स्थित फार्म हाउस को घेरने पहुंचे।
पुलिस ने उन्हें सिसवां टी-प्वाइंट पर रोक लिया। इस पर गुस्साए आप नेता वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। इस पर पुलिस चीमा और आठ विधायकों सहित सभी को हिरासत में लेकर खरड़ थाने पहुंच गई, जहां कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक वजीफा योजना में धर्मसोत ने 64 करोड़ रुपये का घोटाला किया। उसके बाद मंत्री को क्लीन चिट देकर मुख्यमंत्री ने लाखों विद्यार्थियों के साथ धोखा किया है। चीमा ने आरोप लगाया कि बच्चों के पैसों का बड़ा हिस्सा इस शाही फार्म हाउस पर भी पहुंचा है, इसलिए वह सीएम के सो रहे जमीर को जगाने के लिए यहां पहुंचे हैं।