{"_id":"658dcc7151f3b59cce0eeab9","slug":"aam-aadmi-party-meeting-today-chandigarh-news-c-16-pkl1010-316665-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक आज
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक आज
राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक लेंगे पदाधिकारियों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक 29 दिसंबर को चंडीगढ़ में हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी और सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में डॉ. पाठक आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तैयारियों और प्रदेश में पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे। यह जानकारी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने दी। बैठक में सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। डॉ. तंवर ने बताया कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा को प्रदेश की जनता से पूरा समर्थन मिला है। पार्टी प्रदेश की जनता के साथ गठबंधन कर 2024 में सरकार बनाने का काम करेगी। डॉ. पाठक जींद में होने वाली बदलाव रैली के लिए चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आज के समय में आम आदमी पार्टी का संगठन सबसे मजबूत है।