{"_id":"612dfb433bd84b5a2b7bf647","slug":"aam-aadmi-party-leaders-protest-outside-chandigarh-nagar-nigam-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: आप कार्यकर्ता ने की नगर निगम का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: आप कार्यकर्ता ने की नगर निगम का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर रोका
Tue, 31 Aug 2021 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 31 Aug 2021 03:20 PM IST
सार
आप नेता प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि भाजपा के कई पार्षद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ठेकेदारों के साथ मिलकर वे चंडीगढ़ की जनता को लूट रहे हैं। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर मंगलवार को नगर निगम का घेराव करने की कोशिश की। आप कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और अंदर घुसने की कोशिश की। पुलिस के बार-बार समझाने के बाद भी जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस को वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा। कुछ कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया। उसके बाद कार्यकर्ताओं के तेवर ढीले पड़े और सभी वहां से तितर-बितर हो गए। जिस दौरान प्रदर्शन चल रहा था, उस वक्त नगर निगम में सदन की कार्यवाही चल रही थी।
विज्ञापन
आप नेता प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि भाजपा के कई पार्षद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ठेकेदारों के साथ मिलकर वे चंडीगढ़ की जनता को लूट रहे हैं। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा ने इस शहर के लिए कुछ नहीं किया। छह सालों में सिर्फ जनता पर टैक्स लादते रहे। ये ऐसे टैक्स थे, जिनकी जनता को जरूरत नहीं थी। जब तक शहर भाजपा व भ्रष्टाचार मुक्त नहीं होता, तब तक आप का हल्ला बोल जारी रहेगा। इस मौके पर चंद्रमुखी शर्मा, प्रेम गर्ग, संजीव भारद्वाज, विक्रम पुंडीर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन