Punjab Chunav 2022: सुनील जाखड़ को सीएम न बनाने पर आप ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा-हिंदू होने के कारण नहीं दिया गया पद
आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस ने सुनील जाखड़ को केवल इसलिए सीएम नहीं बनाया क्योंकि वह हिंदू थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ को 42 विधायकों के समर्थन होने के बावजूद सीएम न बनाने के मामले में विपक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। आम आदमी पार्टी ने इसे हिंदू समाज से जोड़ा है। आप के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस ने जाखड़ को केवल इसलिए सीएम नहीं बनाया क्योंकि वह हिंदू थे। प्रेस वार्ता में चड्ढा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पंजाब को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश की है। जाखड़ के साथ द्वितीय श्रेणी का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।
जनसभा में सुनील जाखड़ ने किया था खुलासा
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद नए सीएम के लिए कांग्रेस में वोटिंग हुई थी। 79 विधायकों में से 42 ने मेरे पक्ष में वोट दिया था। चरणजीत सिंह चन्नी के साथ सिर्फ दो विधायक थे। इसके बावजूद वह सीएम बन गए। जाखड़ ने कहा कि मेरे बाद सबसे ज्यादा 16 विधायकों ने सुखजिंदर सिंह रंधावा, 12 विधायकों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर का नाम लिया था। नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में छह विधायकों ने वोट दिया था।
वीडियो में क्या बोल रहे हैं जाखड़
सुनील जाखड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाखड़ पंजाब में कांग्रेस की प्रचार कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। वीडियो में सुनील जाखड़ लोगों से कह रहे हैं कि मुझे 42 विधायकों ने वोट दिया। 16 विधायकों ने सुखजिंदर सिंह रंधावा को वोट किया। वहीं 12 विधायकों ने परनीत कौर को अपना समर्थन दिया। छह मत नवजोत सिंह सिद्धू को मिले और चरणजीत सिंह चन्नी को दो वोट मिले।
राहुल ने कहा डिप्टी सीएम बनते क्यों नहीं
सुनील जाखड़ ने कहा कि मुझे कोई गिला-शिकवा नहीं है। राहुल गांधी ने मुझे बुलाकर कहा कि सुनील मैं तुम्हें डिप्टी सीएम बना रहा हूं, बनते क्यों नहीं। मैंने कहा कि मेरा नाम आना और 42 विधायकों ने वोट दिया, यही सम्मान है।