फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party boycott all-party meeting of Punjab CM

कैप्टन की सर्वदलीय बैठक का आप ने किया बहिष्कार, भाजपा ने भी किया किनारा, शिअद ने बोला हमला

Tue, 02 Feb 2021 09:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 09:22 PM IST
सार

  • प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए कैप्टन को भाजपा ने ठहराया जिम्मेदार, बैठक को बताया ढकोसला
  • आप ने धरना दे रहे किसानों को पुलिस सुरक्षा नहीं देने के मुद्दे पर बैठक बीच में छोड़ी, शिअद भी रही हमलावर

विज्ञापन
Aam Aadmi Party boycott all-party meeting of Punjab CM
सर्वदलीय बैठक में मौजूद पंजाब सीएम और मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अन्य राजनीतिक दलों का साथ नहीं मिल पाया। भाजपा ने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए इसके लिए कैप्टन को जिम्मेदार ठहराया और बैठक को ढकोसला बताते हुए इसका बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने धरना दे रहे किसानों को पुलिस सुरक्षा नहीं देने के मुद्दे पर बैठक बीच में ही छोड़ दी। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर शिअद भी हमलावर दिखी। भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा और जीवन गुप्ता ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सर्वदलीय बैठक को बुलाकर सिर्फ ढकोसला कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं पर हमला कर उन्हें निशाना बना रहे हैं। इसके बाद भी कैप्टन चुप हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन का एक ही मकसद है कि इस आंदोलन से कैसे सियासी लाभ लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, विधायक अमन अरोड़ा और विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने किसान आंदोलन पर पंजाब सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लिया। 

बैठक में आप ने दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। इस पर कैप्टन ने इनकार कर दिया, इसके बाद आप नेता बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर चले आए। जहां उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह किसानों की मांगों के प्रति असंवेदनशील हैं और वे किसानों की हर मांग को नजरअंदाज कर रहे हैं।

26 जनवरी की घटना निंदनीय है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इन हालात के लिए जिम्मेदार हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। राजनीतिक दलों के नेताओं पर हमले करवाए जा रहे हैं फिर भी कैप्टन चुप हैं। अब सर्वदलीय बैठक बुलाकर ढकोसला कर रहे हैं। - जीवन गुप्ता, महासचिव, पंजाब भाजपा।

 

आप ने दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। पार्टी ने मांग की है कि चूंकि दिल्ली पुलिस भाजपा के गुंडों के साथ मिलकर आंदोलनकारी किसानों को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए कैप्टन को किसानों की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस को तैनात करना चाहिए। कैप्टन ने इसके लिए इनकार कर दिया, जिसके बाद बैठक का बहिष्कार किया गया है। - भगवंत मान, प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी।

 

निकाय चुनाव में कांग्रेस को अपनी हार दिखने लगी है, इसलिए सुनियोजित तरीके से कांग्रेस कार्यकर्ता दूसरे दलों के नेताओं पर हमला करा रहे हैं। कैप्टन इसके लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। - डा. दलजीत चीमा, प्रवक्ता, शिअद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed