{"_id":"60bfc96c8ebc3e00d262142a","slug":"aam-aadmi-party-and-bjp-targeted-punjab-government-in-issue-of-corona-fateh-kit-procurement","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेह किट खरीद मामला: आप और भाजपा के तेवर तल्ख, शिरोमणि अकाली दल ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेह किट खरीद मामला: आप और भाजपा के तेवर तल्ख, शिरोमणि अकाली दल ने साधी चुप्पी
Wed, 09 Jun 2021 01:26 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:26 AM IST
सार
पंजाब में कोरोना फतेह किट खरीद में कथित घोटाले के आरोप के बीच आम आदमी पार्टी के नेता व पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने लोकायुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में चड्ढा ने जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उधर, पूरे प्रकरण को लेकर भाजपा ने भी पंजाब सरकार पर हमला बोला। हालांकि इस मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा
- फोटो : facebook.com/raghavchadhaca
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कोरोना फतेह किट खरीद में हुए कथित घोटाले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के तेवर तल्ख हैं। आप के पंजाब सह-प्रभारी ने इस मामले में लोकायुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा ने कैप्टन सरकार पर भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ने का आरोप लगाया है। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर धरने के दूसरे दिन इस मामले पर चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
लोकायुक्त को लिखे पत्र में आप ने मांग की है कि महामारी के दौर में पंजाब के खजाने को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार राजनीतिक और प्रशासनिक व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
राघव चड्ढा ने कहा कि वह यह शिकायत एक पंजाबी, एक जनप्रतिनिधि और पंजाब की प्रमुख विरोधी दल के सह-प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए लिख रहे हैं। मौजूदा समय में पंजाब कोविड-19 की दूसरी लहर के विनाशकारी और घातक हमले से जूझ रहा है और प्रदेश में मौत दर सबसे ज्यादा है, इसलिए इन घोटालों की विशेष जांच करवाने की जरूरत है।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने कैप्टन सरकार को घोटालों की सरकार का खिताब दिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रदेश की जनता को कोरोना महामारी में मरने के लिए छोड़ कर इसे अपने लिए पैसे कमाने का अवसर बना लिया है। पहले राशन घोटाला फिर कोरोना वैक्सीन घोटाला और अब फतेह किट की खरीद में घोटाला, ना जाने और कितने घोटाले इस सरकार ने अंजाम दिए हैं।
शिरोमणि अकाली दल की ओर से इस मामले में अभी तक कोई बड़े नेता ने बयान नहीं जारी किया है। जबकि मोहाली में वैक्सीन को निजी अस्पतालों को बेचे जाने के मामले में शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल और अन्य बड़े नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव तक किया था।