पंजाब: मजीठिया के श्री दरबार साहिब में दिखने पर सियासत गरमाई, आप ने कहा- सरकार के आशीर्वाद से खुलेआम घूम रहे
आप के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद भी बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रग्स मामले में फरार चल रहे शिअद नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के श्री दरबार साहिब में दिखने पर पंजाब की सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि सरकार के आशीर्वाद से वह खुलेआम घूम रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी नहीं करने के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निर्देश दिए हैं। उनके खिलाफ जो भी मुकदमा हुआ है वह सिर्फ एक चुनावी स्टंट है।
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब में नशे के काले कारोबार को खत्म करने के लिए सूबे की जनता से सियासी खेल खेला जा रहा है। पंजाब विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही चन्नी सरकार ने बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एक कमजोर एफआईआर दर्ज करके महज सियासी ड्रामा रचा है।
रविवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब में नशे के कारोबार को तीन हफ्ते में खत्म करने का वादा करने वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच साल में कुछ नहीं किया। अब फिर से विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही एक स्टंट के तहत अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ नशे को लेकर एफआईआर दर्ज करवा कर सूबे की जनता को गुमराह करने की असफल कोशिश की जा रही है।
हो चुका है एक गुप्त समझौताBikram Singh Majithia has not been arrested even after rejection of his anticipatory bail. Compromised FIR was filed by the Punjab CM as an election stunt, concerning the upcoming polls. Channi is a compromised CM. He has entered into a deal with the Badals: Raghav Chadha, AAP pic.twitter.com/DpXbSVu9Ug
— ANI (@ANI) January 2, 2022
चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले ही अंदेशा जताया था कि पंजाब की चन्नी सरकार और शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल के बीच एक सीक्रेट डील के तहत तय था कि मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज तो की जाएगी लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। राघव चड्ढा ने बताया कि इसके पीछे की बड़ी वजह लुधियाना सिटी सेंटर के घोटाले में फंसे मुख्यमंत्री चन्नी के भाई को सुखबीर बादल ने बचाया था। इसके बाद अब मजीठिया को छोड़कर चन्नी इस अहसान का बदला चुकाना चाहते हैं।
सिद्धू बना रहे गिरफ्तारी का दबाव
ड्रग्स मामले को लेकर कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू लगातार सरकार पर दबाव बना रहे हैं। वे कई बार मजीठिया को लेकर सार्वजनिक मंच से सवाल खड़े कर चुके हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब कांग्रेस प्रधान सरकार पर मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर खासा दबाव बना रहे हैं।
बिक्रम मजीठिया यदि सच्चे हैं तो फिर पुलिस से भाग क्यों रहे हैं। जो भी सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई बदला है तो यह आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। यह सिर्फ एक कार्रवाई है और इससे ज्यादा कुछ नहीं। - सुखजिंदर सिंह रंधावा, उपमुख्यमंत्री, पंजाब