फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth was attacked with sticks and swords, his head was broken by hitting him with the butt of a pistol, his leg was broken

Chandigarh News: डंडों और तलवारों से युवक पर हमला, पिस्टल का बट मारकर सिर फोड़ा, टांग तोड़ी

Mon, 04 Aug 2025 01:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with sticks and swords, his head was broken by hitting him with the butt of a pistol, his leg was broken
घायल पीड़ित
रामदरबार फेज-2 में पुरानी रंजिश के चलते 8 से 10 हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

रामदरबार और हल्लोमाजरा में आए दिन हो रहीं गंभीर वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। रामदरबार फेज 2 में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर आठ से 10 हमलावरों ने डंडों और तलवारों से हमला कर दिया। पीड़ित के सिर में पिस्टल के बट से कई वार कर फोड़ दिया। रामदरबार फेज 2 निवासी कुशाल उर्फ कुसू सेक्टर-33 के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसके सिर में 15 टांके आए हैं। एक टांग में फ्रैक्चर और शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। पीड़ित ने सेक्टर-31 थाना पुलिस को रामदरबार के रहने वाले सुंडी, दलीप, गौरव और अन्य के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी दिल्ली नंबर गाड़ी में आए थे।


घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की है। कुशाल अपने दोस्त के साथ रामदरबार फेज-2 में घर के बाहर खड़ा था। दोनों एक्टिवा पर कहीं जाने लगे थे। जैसे ही दोनों एक्टिवा पर बैठे तभी 8 से 10 युवक आए और डंडों और तलवारों से हमला कर दिया। कुसू जान बचाकर भागा लेकिन हमलावरों ने पीछा कर कुछ दूर जाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने डंडों, रॉड, तलवारों और पिस्टल के बट से कई वार किए। कुसू ने 12 हजार रुपये नकदी और सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। साथ ही उसका आईफोन तोड़ दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने कुसू को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। जहां से परिजनों ने कुसू को सेक्टर-33 के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



बीच बचाव करने आए परिजनों को भी पीटा
पीड़ित ने बताया कि कुसू को बचाने के लिए जब उसके माता-पिता और बहन आई तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। सेक्टर 31 थाना प्रभारी राजीव कुमार ने इस मामले में फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed