फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth was attacked in Hallomajra, seriously injured

Chandigarh News: हल्लोमाजरा में युवक पर हमला, गंभीर घायल

Wed, 03 Sep 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked in Hallomajra, seriously injured
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में सोमवार देर रात एक युवक पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में 37 वर्षीय चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक स्विगी में डिलीवरी का काम करता है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंदन की मां रीता देवी ने पुलिस को बताया कि रात करीब 2 बजे उन्हें बाहर से शोर सुनाई दिया। बाहर आकर देखने पर उन्होंने पाया कि उनका पड़ोसी हुसैन लोहे की रॉड से चंदन पर हमला कर रहा था। रीता देवी के मुताबिक, हुसैन ने पहले चंदन का रास्ता रोका, उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर उसके सिर पर वार कर दिया। शोर सुनकर चंदन की पत्नी रंजना देवी भी बाहर आईं और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चंदन को इलाज के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed